शादियों का मौसम है और साथ में मकर शंक्रांति भी आ रही है. आप किसी न किसी को गिफ्ट देने के बारे
में जरूर सोच रही होंगी. मगर पैसे की बात यानी कि बजट आड़े आ जाता है. अगर ऐसा है तो आपकी मुश्किल
का हल हमने निकाल लिया है. यहां कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो किफायती हैं
और गिफ्ट के रूप में जिन्हें पाकर आपके दोस्त खुश हो जाएंगे.
गणपति की प्रतिमा : मौका अगर किसी की शादी का हो या कोई और शुभ अवसर हो, ऐसे में गणपति
बप्पा से अच्छा विकल्प भला और क्या हो सकता है. आप अपने किसी फ्रेंड या रिलेटिव को अगर गणपति बप्पा
की कोई प्यारी सी मूर्ति गिफ्ट में देंगे तो उसकी बात ही कुछ और होगी. इसके अलावा राधा-कृष्ण की मूर्ति भी
आप गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं.
चांदी की चमक : अब जब मौका खास है तो आपका गिफ्ट भी कुछ खास होना चाहिए. अगर आप भी इस
बात से इत्तेफाक रखते हैं, तो फिर चांदी के गहने से बेहतरीन विकल्प और कुछ हो ही नहीं सकता. चांदी के
गहने न सिर्फ आपके बजट में होंगे, बल्कि आपके तोहफे को यादगार भी बना देंगे.
ड्रेस भी हो सकती है विकल्प : शादी हो या कोई और खास मौका ड्रेस गिफ्ट कर के भी आप अपने रिश्ते की गर्माहट को दिखा सकते हैं. लेकिन ये भी सच है कि बात जब गिफ्ट की आती है, तो हमारी कोशिश होती है कि हम ब्रांडेड या किसी खास लेवल की ड्रेस ही गिफ्ट करें.
मेधा चावला / IANS