प्लास्टिक सेंसर से पता चलेगा कैसा है स्वास्थ्य

शोधार्थियों के अनुसार, सर्जरी से मरीज को होने वाली तकलीफों और स्नायु संबंधी रोगों की निगरानी के लिए यह सेंसर कारगर साबित होगा.

Advertisement
फोटो: Getty फोटो: Getty

रोहित

  • ,
  • 24 जून 2018,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

सेमी कंडक्टर प्लास्टिक से निर्मित सेंसर अब स्वास्थ्य का हाल बताएगा. शोधार्थियों के मुताबिक, सेंसर गंभीर शारीरिक क्रियाएं की जानकारी दे सकता है. मसलन इससे पसीने, आंसू, लार और रक्त में ग्लूकोज के स्तर का पता चल सकता है.

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने इस सेंसर के विकास की विधियों पर रिपोर्ट तैयार की है. उनके अनुसार, इसकी लागत भी कम होगी.

Advertisement

शोधार्थियों के अनुसार, सर्जरी से मरीज को होने वाली तकलीफों और स्नायु संबंधी रोगों की निगरानी के लिए यह सेंसर कारगर साबित होगा.

यह शोध 'साइंस एडवांसेस' नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है. इसमें एक ऐसे डिवाइस का सुझाव दिया गया है जिसमें कोशिका स्तर पर स्वास्थ्य की निगरानी की जा सकती है.

शोध के प्रमुख लेखक कैंब्रिज विश्वविद्यालय के अन्ना मारिया पप्पा ने कहा, "रोगी के शरीर में बगैर आरोपित किए यह डिवाइस तनाव की स्थिति उसके मस्तिष्क में होने वाली मेटाबोलिक एक्टिविटी के बारे में बता सकती है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »