हेल्थ समिट: डॉ अशोक सेठ ने बताया आखिर क्यों तेजी से बढ़ रही है हार्ट पेशेंट्स की संख्या

दिल्ली आजतक पर सज गया है सेहत का मेला. जानें हेल्थ से जुड़ी समस्या का समाधान.

Advertisement
डॉ अशोक सेठ और अंजना ओम कश्यप डॉ अशोक सेठ और अंजना ओम कश्यप

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

दिल्ली आजतक पर सज गया है सेहत का मेला. 'दिल्ली आजतक हेल्थ समिट' की शुरुआत होटल ताजमहल में हुई. जिसमें हेल्थ से जुड़ी हर समस्या का समाधान बताया गया. 

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक जनता की सेवा के लिए है. इससे जनता को काफी फायदा पहुंच रहा है.

हमारा रहन सहन ही बनाता है दिल का मरीज

Advertisement

दिल की बीमारी पर बातचीत करते हुए डॉक्टर अशोक सेठ ने बताया कि हार्ट पेशेंट्स की संख्या क्यों तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने कहा दुनिया में दिल की बीमारियों से होने वाली 25 फीसदी मौतें भारत में होती है.

10 से 20 साल पहले हार्ट की बीमारियां 50 से 60 साल की उम्र में होती थीं. लेकिन अब कम उम्र में ही लोग इसका शिकार होने लगे हैं. इसका जिम्मेदार उन्होेंने हमारे रहन सहन को बताया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement