लड़‍के ने कही ब्रेकअप की बात तो लड़की ने दिया ऐसा जवाब कि...

एक रिश्ते में उतार-चढ़ाव आना बेहद सामान्य बात है. पर यही तो एक रिश्ते की खासियत भी होती है कि चाहे कुछ हो जाए, एक-दूसरे के लिए भरोसा खत्म नहीं होता.

Advertisement
प्यार की कोई कीमत नहीं प्यार की कोई कीमत नहीं

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2016,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

मैं उससे सच्चा प्यार करती हूं और आज से नहीं सालों से...लेकिन आज भी हमारे बीच कई बार लड़ाई हो जाती है. हम एक-दूसरे को गलत मान लेते हैं...लेकिन बावजूद इसके इससे हमारा प्यार कम नहीं होता. एक-दूसरे के लिए हमारा ट्रस्ट कभी कम नहीं होता.

अगर आप भी किसी के साथ लंबे टाइम से रिलेशनशिप में हैं तो आपके साथ भी ऐसा कुछ होता ही होगा. एक रिश्ते में उतार-चढ़ाव आना बेहद सामान्य बात है. पर यही तो एक रिश्ते की खासियत भी होती है कि चाहे कुछ हो जाए, एक-दूसरे के लिए भरोसा खत्म नहीं होता.

Advertisement

पर कई बार ऐसा भी होता है कि दो लोगों में से एक को ये लगने लगता है कि वो इस रिश्ते के काबिल नहीं. ऐसे में वो अलग होने का फैसला कर बैठता है. उसमें दो लोग एक जैसे, एक लेवल के हों ऐसा होना जरूरी नहीं. किसी में कुछ बेहतर होता है तो किसी में कुछ. हर एक की अपनी खासियत होती है. ऐसे में ये मान लेना कि आप अपने साथी के काबिल नहीं हैं, गलत है. आपमें औरों से अलग कुछ तो ऐसा होगा जिसकी वजह से आपके साथी ने आपको चुना.

दरअसल, और न ही कोई कंडिशन. मैंगो बार नाम की ये शॉर्ट फिल्म बड़ी ही खूबसूरती से इस बात को दिखाती है कि प्यार की कोई कीमत नहीं होती...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement