खेल के मैदान में चौकों-छक्कों की बारिश करने वाले सुरेश रैना को तो हम सभी जानते हैं लेकिन रैना के इस दूसरे रूप के बारे में कम ही लोगों को पता है.
रैना आईपीएल के इस सीजन में गुजरात लायन्स टीम के कप्तान हैं. उनकी बैटिंग के तो हम सभी दीवाने हैं लेकिन इस बार उन्होंने ये साबित कर दिया है कि रणनीति बनाने में भी वो किसी से पीछे नहीं. आईपीएल सीजन 9 में उनकी टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और
रैना अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें करना पसंद नहीं करते. मीडिया के सामने वो सिर्फ खेल और उनके प्रदर्शन के बारे में ही बातें करते हैं. ये शायद पहला मौका है जब उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन और पत्नी के बारे में इतनी बातें की हैं.
पिछले साल अप्रैल में रैना की शादी उनकी बचपन की दोस्त प्रियंका से हुई थी. रैना मानते हैं कि शादी के बाद से वो कहीं अधिक जिम्मेदार और धैर्य रखने वाले हो गए. रैना का कहना है कि और ये बदलाव सकारात्मक है.
रैना बताते हैं कि उनकी पत्नी उनसे कभी भी समय की कमी को लेकर शिकायत नहीं करतीं. वो समझती हैं कि मुझे अपनी टीम के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना होता है. वो ये अच्छी तरह जानती हैं कि टीम के साथ वक्त बिताने का मतलब है, उनके साथ कम समय मिलना. बावजूद इसके वो शिकायत नहीं करतीं.
रैना ये मानते हैं कि पत्नी की मदद और उन्हीं के तालमेल की वजह से वो इस नई टीम के साथ सामंजस्य बना पाए हैं.
भूमिका राय