Neetu Bisht viral dance video: सोशल मीडिया पर अपने एंटरटेनिंग कंटेंट और फैमिली व्लॉग्स के लिए फेमस यूट्यूबर नीतू बिष्ट एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह बना उनकी बड़ी बहन की प्री वेडिंग सेरेमनी है. कुछ महीने पहले अपने देवर की शादी में धूम मचाने वाली नीतू ने हाल ही में अपनी बड़ी बहन पूनम की सगाई और संगीत में जमकर मस्ती की. उनके डिजाइन आउटफिट्स के साथ-साथ उनके डांस के भी खूब चर्चे हो रहे हैं.
मेहंदी में नीतू ने जमाया रंग
यूट्यूबर नीतू बिष्ट की बड़ी बहन पूनम की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस खूब प्यार भी दे रहे हैं. सगाई के बाद अब मेहंदी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें नीतू ब्लू बेस का प्रिटेंट शरारा सेट पहने दिखाई दे रही हैं और उनके हाथों में भी मेहंदी लगी हुई है.
धुरंधर के गाने पर थिरकीं नीतू
यूट्यूबर नीतू बिष्ट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'शरारत' पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं. यूट्यूबर गाने के लिरिक्स के साथ-साथ डांस स्टेप कर रही हैं और अपनी आंखों को भी मूव कर रही हैं. डांस मूव्स करते हुए नीतू बेहद क्यूट और सुंदर लग रही हैं.
फ्यूजन शरारा पहन नीतू ने बिखेरा जलवा
कंटेंट क्रिएटर नीतू बिष्ट ने महंदी में एक बेहद खूबसूरत और मॉडर्न-एथनिक फ्यूजन शरारा सेट में पहना था. उनके इस आउटफिट का टॉप पेस्टल पिंक पहना है, जो फैब्रिक नेट का है और उस पर पिंक, मैरून और ग्रीन कलर के सीक्विन्स, बीड्स और पर्ल्स का हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है. ब्लाउज के निचले हिस्से और स्लीव्स के किनारे पर लटकती हुई बीड्स की लेयर्स इसे एक ट्रेंडी और अट्रैक्टिव लुक दे रही हैं.
वहीं, बॉटम की बात करें तो उन्होंने इसके साथ मल्टी-कलर फ्लोरल प्रिंटेड शरारा कैरी किया है, जिसमें टील ब्लू, पीच और डार्क पिंक शेड्स के फूलों का बेहद खूबसूरत कॉम्बिनेशन है. शरारे का फैब्रिक काफी फ्लोई और लाइटवेट है, जो इसे बेहतरीन फ्लेयर और वॉल्यूम दे रहा है.
ग्लॉसी मेकअप ने बढ़ाई रौनक
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए नीतू ने बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा है, कानों में छोटे स्टड्स पहने हैं. मिनिमल ग्लॉसी मेकअप के साथ अपने हाथों की खूबसूरत मेहंदी को फ्लॉन्ट कर रही हैं, यह आउटफिट किसी भी प्री-वेडिंग फंक्शन जैसे हल्दी, संगीत या मेहंदी के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क