मक्खन से लबालब ‘बेन्ने डोसा’... क्यों इतना फेमस है कर्नाटक की ये डिश, ऐसे रहता है बाहर से कुरकुरा और अंदर सॉफ्ट

What is benne dosa: कर्नाटक के दावणगेरे से निकला बेन्ने डोसा अपने मक्खन से भरपूर स्वाद और कुरकरेपन के कारण पूरे देश में लोकप्रिय हो चुका है. नॉर्मल डोसा से यह कितना अलग होता है, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

Advertisement
बेन्ने डोसा, सामान्य डोसा से अलग होता है. (Photo: ITG) बेन्ने डोसा, सामान्य डोसा से अलग होता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

What is benne dosa: डोसा खाने अधिकतर लोगों को पसंद होता है. हो सकता है किसी को मसाला डोसा पसंद आता हो तो किसी को प्लेन डोसा, किसी को रवा डोसा पसंद हो तो किसी को प्याज डोसा. लेकिन क्या आप जानते हैं डोसा की एक खास वैरायटी है जो मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी काफी फेमस हो रही है. इस डोसे को 'बेन्ने डोसा' कहा जाता है और दिल्ली-एनसीआर के रेस्टोरेट्स पर लोग बेन्ने डोसा को खाने के लिए लंबी लाइनें लगाकर खड़े हैं. अब ऐसे में हर किसी को जानना चाहिए कि आखिर बेन्ने डोसा क्या होता है, सामान्य डोसा से ये कितना अलग है और इसे कैसे बनाया जाता है. तो आइए इस बारे में जानते हैं...

Advertisement

बेन्ने डोसा क्या है?

'बेन्ने' का कन्नड़ में अर्थ होता है मक्खन. यानी कि ऐसा डोसा जिसमें भरभरकर मक्खन डाला जाता है, उसे बेन्ने डोसा कहा जाता है. कर्नाटक का मशहूर 'बेन्ने डोसा' बेंगलुरु और दावणगेरे की गलियों से निकला था और अब यह पूरे देश में अपनी पहचान बना चुका है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बाहर से एकदम कुरकुरा (क्रिस्पी) होता है, जबकि अंदर से रूई जैसा सॉफ्ट.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेन्ने डोसा का असली जन्म कर्नाटक के दावणगेरे शहर में हुआ था. कहा जाता है कि करीब 100 साल पहले एक महिला ने अपनी खास रेसिपी से इसे बनाना शुरू किया था. धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि यह पूरे कर्नाटक का सिग्नेचर डिश बन गया. 

आम डोसे की तुलना में यह आकार में थोड़ा छोटा और मोटाई में थोड़ा अधिक होता है. इसे बनाने के लिए चावल, उड़द दाल और मुरमुरे (पफ्ड राइस) का इस्तेमाल किया जाता है जो इसे वह अनोखा टेक्सचर देते हैं.

Advertisement

बेन्ने डोसा क्यों खास है?

बेन्ने डोसा की बनावट और इसे पकाने का तरीका इसे खास बनाती है. इस डोसा को बनाने के लिए काफी अधिक मात्रा में मक्खन डाला जाता है जो डोसे की सतह को कुरकुरा और सुनहरा बनाता है और उसे अंदर से सॉफ्ट बनाए रखता है. 

इस डोसा में भी अंदर आलू की फिलिंग की जाती है और इसे नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है. ऑथेंटिक रेस्टोरेंस्ट में बेन्ने डोसा के साथ सांभर नहीं दिया जाता.

घर पर कैसे बनाएं परफेक्ट बेन्ने डोसा?

अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसा बेन्ने डोसा बनाना चाहते हैं तो इसके बैटर की तैयारी सबसे अहम है. यदि घोल सही से बन गया तो आप आसानी से घर पर परफेक्ट बेन्ने डोसा बना सकते हैं.

बेन्ने डोसा बनाने के लिए सामग्री:

  • 3 कप चावल (सोना मसूरी या डोसा राइस)
  • 1 कप उड़द दाल
  • 1 कप मुरमुरे (पानी में भिगोए हुए)
  • आधा चम्मच मेथी दाना
  • नमक स्वादानुसार
  • सफेद मक्खन

बेन्ने डोसा बनाने की विधि:

  • सबसे पहले चावल, उड़द दाल और मेथी दाने को अलग-अलग बर्तन में 5-6 घंटे के लिए भिगो दें.
  • फिर भिगोए हुए चावल, दाल और साथ में भीगे हुए मुरमुरे को पीसकर मिला लें और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रहे कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला.
  • इस घोल को एक बड़े बर्तन में निकालें और करीब 8-10 घंटे या रात भर के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें. अच्छी तरह फर्मेंट होना ही डोसे के सॉफ्ट होने का राज है.
  • अब तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा पानी छिड़क कर पोंछ लें. ध्यान रखें आंच मीडियम फ्लेम पर रहना चाहिए.
  • साधारण डोसे की तरह डोसा बहुत पतला न बनाएं. फिर एक चम्मच बैटर तवे के बीच में डालें और उसे डोसा पर फैलाएं. .
  • अब इसके किनारों और ऊपर की तरफ खूब सारा मक्खन डालें और तब तक पकने दें जब तक कि नीचे की सतह सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए.
  • बेन्ने डोसा को आमतौर पर एक ही तरफ से पकाया जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसे पलट कर भी थोड़ा सेंक सकते हैं.

आपका गर्मा-गर्म और क्रिस्पी बेन्ने डोसा तैयार है. इसे नारियल चटनी और उबले हुए आलू के मसाले के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »