Saree in Summer: बिना AC भी रहना है कूल! गर्मी में पहनें ये हल्की साड़ियां, दिनभर मिलेगा ठंडक का एहसास

गर्मियों के मौसम में पसीने और तपिश से बचने के लिए सही फैब्रिक चुनना बहुत जरूरी होता है. इस मौसम ऐसी साड़ियां पहननी चाहिए जो न केवल आपको रॉयल और स्टाइलिश लुक देंगी, बल्कि बिना AC के भी आपको दिनभर ठंडा और आरामदायक महसूस कराएंगी.

Advertisement
गर्मी में साड़ी का फैब्रिक बहुत ध्यान से चुनना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI) गर्मी में साड़ी का फैब्रिक बहुत ध्यान से चुनना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

Best summer sarees for women: गर्मी का मौसम आते ही सबसे दिक्कत कपड़ों की होती है, क्योंकि इस मौसम में बिल्कुल समझ नहीं आता है कि क्या पहने, ताकि बॉडी को गर्मी कम लगे. ऐसे में अक्सर लोग गलत फैब्रिक चुन लेते हैं,  खासकर महिलाओं के लिए साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो हर मौके पर खूबसूरती बढ़ाता है, लेकिन गलत फैब्रिक चुन लिया जाए तो गर्मी में पहनना मुश्किल हो सकता है.

Advertisement

अगर आप भी रोजाना साड़ी पहनती हैं और आपको ऑफिस जाने के लिए रोजाना साड़ी पहननी पड़ती हैं तो अब अपनी अलमारी से सारी गर्मी के हिसाब से साड़ियां निकाल लें या शामिल कर लें. क्योंकि गर्मी में सही साड़ी पूरे दिन को आरामदायक बना देती है.

आप बिना AC के भी कूल-कूल महसूस करना चाहती हैं, तो कुछ खास तरह की साड़ियां आपकी अलमारी में जरूर होनी चाहिए.

कॉटन साड़ी: गर्मियों के लिए सूती से बेहतर कुछ नहीं होता है. यही वजह है कि कॉटन की साड़ी को इस मौसम के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है. यह हल्की होती है, पसीना सोखती है और त्वचा को सांस लेने देती है.

ऑफिस, घर या कैजुअल आउटिंग हर जगह कॉटन साड़ी आरामदायक रहती है. मुलायम कॉटन की साड़ियां दिनभर पहनने के बाद भी चुभती नहीं हैं और इनमें आसानी से आप काम भी कर पाते हैं. 

Advertisement

लिनन साड़ी: सूती के बाद लिनन फैब्रिक गर्मियों में तेजी से पसंद किया जाता है, इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बेहद हल्का और एयर-फ्रेंडली होता है.

लिनन साड़ी पहनने से बॉडी को ठंडक महसूस होती है और इसका रिच लुक आपको एलिगेंट बनाता है. खासकर मीटिंग्स या फॉर्मल इवेंट्स के लिए यह बेस्ट रहती हैं.

मलमल साड़ी: गर्मी के दिनों में सूती, लिनन के अलावा मलमल का कपड़ा बेहद मुलायम और हल्का होता है. पुराने समय से ही इसे गर्मियों का सबसे शानदार फैब्रिक माना जाता है.

मलमल की साड़ी पहनने से ऐसा लगता है जैसे शरीर पर कुछ है ही नहीं. यह डेलीवियर के लिए बेहतरीन है.

चंदेरी साड़ी: अगर आप किसी खास मौके पर साड़ी पहनना चाहती हैं, तो चंदेरी साड़ी अच्छा ऑप्शन है. यह हल्की होती है और इसकी बुनाई ऐसी होती है कि हवा आसानी से गुजरती है.

डेली ही नहीं बल्कि समर सीजन में तो यह साड़ियां शादियों या फेस्टिव मौकों भी खूबसूरत लगती हैं.

खादी साड़ी: खादी साड़ी सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि आराम का भी प्रतीक है. यह नेचुरल फाइबर से बनी होती है और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है.

इसकी सादगी और क्लासी लुक इसे हर उम्र की महिलाओं के बीच पॉपुलर बनाते हैं. खादी के कुर्ते भी गर्मी में लोग काफी पहनते हैं, इससे गर्मी कम लगती है.

Advertisement

गर्मियों में सिर्फ डिजाइन नहीं, फैब्रिक पर भी खास ध्यान देना जरूरी है. हल्के रंगों और आरामदायक कपड़ों वाली साड़ियां शरीर को ज्यादा ठंडक देती हैं. इसलिए इस सीजन अपनी अलमारी में ऐसी साड़ियां शामिल करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement