Reuse Food Wrappers Smartly: घरों में रोजाना सैंडविच पेपर, वैक्स पेपर, पार्चमेंट पेपर और फॉयल वाले फूड रैपर का इस्तेमाल किया जाता है. एक बार इस्तेमाल के बाद इनको सीधे कूड़ेदान में फेंक दिए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कई रैपिंग मटेरियल अगर साफ और सही हालत में हों, तो इन्हें दोबारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है? इससे न सिर्फ घर का कचरा कम होता है, बल्कि पैसों की भी बचत होती है.
हालांकि, इन्हें दोबारा इस्तेमाल करते समय साफ-सफाई और फूड सेफ्टी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सैंडविच पेपर, वैक्स पेपर, पार्चमेंट पेपर और फॉयल वाले फूड रैपर एक बार यूज करने के बाद बेकार नहीं होते हैं और इनका आप अपने घर में कई तरीके से रीयूज कर सकते हैं और इससे आपके काफी सारे पैसे भी बच सकते हैं.
क्या फूड रैपिंग पेपर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है?
फूड रैंपिंग के पेपर का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि पेपर किस तरह के खाने के संपर्क में आया था. अगर रैपिंग पेपर साफ, सूखा और उस पर तेल, गंदगी या खाने के दाग नहीं हैं, तो उसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.
वहीं, अगर वह कच्चे मांस, खराब हो चुके खाने या बहुत ज्यादा तेल वाले खाने के संपर्क में रहा है, तो उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसलिए किसी भी रैपिंग पेपर का इसतेमाल करने से पहले इन बातों का खास ध्यान रखे.
सैंडविच पेपर का ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल
अगर सैंडविच पेपर साफ है, तो आप इसका इस्तेमाल कई कामों में कर सकते हैं.
वैक्स पेपर के ये हैं स्मार्ट इस्तेमाल
वैक्स पेपर सिर्फ खाना पैक करने के लिए ही नहीं, बल्कि कई दूसरे कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
इस बाक ध्यान रखें कि वैक्स पेपर को बेकिंग के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी वैक्स कोटिंग ज्यादा गर्मी में पिघल सकती है.
पार्चमेंट पेपर को भी कई बार कर सकते हैं यूज
अगर पार्चमेंट पेपर जला हुआ, फटा हुआ या बहुत ज्यादा गंदा नहीं है, तो आप इसको दोबारा इस्तेमाल में ला सकते हैं.
फॉयल वाले रैपर का भी करें सही इस्तेमाल
अगर फॉयल वाला रैपर साफ और सही हालत में है, तो इसका इस्तेमाल सूखी चीजें रखने, छोटे सामान व्यवस्थित करने या किसी सतह को ढकने के लिए किया जा सकता है.
वहीं, एल्युमिनियम फॉयल को अगर सिर्फ साफ खाने को ढकने के लिए इस्तेमाल किया गया हो, तो उसे धोकर कई बार दोबारा उपयोग किया जा सकता है.
दोबारा इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
कच्चे मांस, फफूंदी लगे खाने या किसी असुरक्षित चीज के संपर्क में आए रैपर को कभी दोबारा इस्तेमाल न करें.
किन चीजों को कम्पोस्ट में नहीं डालना चाहिए?
प्लास्टिक कोटिंग वाले सैंडविच रैपर, वैक्स पेपर, फॉयल-लाइन पैकेजिंग और बहुत ज्यादा तेल या खाने के दाग वाले रैपर कम्पोस्ट में नहीं डालने चाहिए. ये आसानी से नहीं गलते और मिट्टी की क्वालिटी पर भी असर डालते हैं.
क्यों जरूरी है फूड रैप्स का दोबारा इस्तेमाल?
छोटी-छोटी आदतें मिलकर बड़ा बदलाव ला सकती हैं. साफ फूड रैप्स का दोबारा इस्तेमाल करने से घर का कचरा कम होता है, पैसों की बचत होती है और पर्यावरण पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क