Pipe Burst During Rainy Season: बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन इस दौरान घरों में प्लंबिंग से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. कई बार पाइपलाइन में अचानक बढ़े पानी के दबाव, पुरानी पाइप या जंग लगने की वजह से पाइप फट जाती है. इससे पानी की बर्बादी के साथ-साथ दीवारों में सीलन और मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ सकता है.
अच्छी बात यह है कि समय रहते कुछ आसान सावधानियां बरतकर पाइपलाइन से जुड़ी कई समस्याओं से बचा जा सकता है. अगर आप भी बार-बार पाइप के फट जाने से परेशान रहते हैं तो यह आर्टिकल आपकी काफी मदद कर सकता है. बारिश में पाइप क्यों फट जाता है और पाइप खराब होने के शुरुआती संकेत समेत आसान उपाय इस आर्टिकल में दिए गए, जो आपके काफी काम आ सकते हैं.
बारिश में पाइप क्यों फट जाता है?
बारिश में अक्सर पानी की पाइप फट जाता है और इसके कई कारण हो सकते हैं. जिनके बारे में जानकर आप पाइप को फटने से बचा सकते हैं.
पानी के दबाव में उतार-चढ़ाव
अगर पाइपलाइन में पानी का दबाव अचानक बढ़ जाए और पाइप पहले से कमजोर हो, तो वह ज्यादा दबाव सहन नहीं कर पाती. पाइप में रुकावट होने पर भी पानी का दबाव बढ़ सकता है, जिससे लीकेज या पाइप फटने की समस्या हो सकती है.
पुरानी और जंग लगी पाइप
पुराने घरों में लगी लोहे की पाइप समय के साथ जंग खा जाती है. इससे पाइप कमजोर हो जाता है और बारिश के मौसम में टूटने या फटने का खतरा बढ़ जाता है.
गलत तरीके से लगाई गई पाइपलाइन
अगर पाइप सही तरीके से फिट नहीं की गई हो, जोड़ ढीले हों या पूरा सपोर्ट न दिया गया हो, तो बारिश के दौरान मिट्टी या इमारत में हलचल होने पर पाइप पर दबाव बढ़ सकता है और वह फट सकती है.
पाइपलाइन खराब होने के शुरुआती संकेत
पाइप खराब होने से पहले ही कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं, तो तुरंत जांच करवानी चाहिए
पानी का प्रेशर कम होना
अगर अचानक टंकी या शॉवर से पानी कम आने लगे, तो यह पाइप में लीकेज या नुकसान का संकेत हो सकता है.
दीवारों या छत पर नमी
दीवारों पर सीलन, पेंट उखड़ना या फफूंदी दिखना इस बात का संकेत हो सकता है कि अंदर कहीं पाइप से पानी रिस रहा है.
पानी का बिल अचानक बढ़ जाना
अगर पानी की खपत पहले जैसी है, लेकिन बिल ज्यादा आ रहा है, तो कहीं न कहीं पाइप में लीकेज हो सकती है.
बारिश में पाइप फटने से बचने के आसान उपाय
इन आसान तरीकों को अपनाकर आप घर में लगी पानी की पाइप को फटने से बचा सकते हैं.
बारिश शुरू होने से पहले पाइप की जांच कराएं
बारिश में पाइप फटने से बचाने के लिए मानसून आने से पहले घर की सभी पाइपों की जांच जरूर कराएं. खासकर छत, बालकनी, बाहरी दीवारों, पानी की टंकी और मोटर के पास लगी पाइपों को ध्यान से देखें. अगर कहीं जंग, दरार या लीकेज दिखे तो तुरंत बदलवा दें.
नालियों और ड्रेनेज को साफ रखें
आपने देखा होगा कि मॉनसून आने से पहले सरकार की तरफ नालों की सफाई शुरू हो जाती है. क्योंकि बंद नालियों की वजह से पानी जमा हो जाता है, जिससे पाइप और ड्रेनेज सिस्टम पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है. इसलिए बारिश से पहले अपने घर के आसपास बनी नालियों की नियमित सफाई करें.
छोटी खराबी को नजरअंदाज न करें
अगर पाइप के जोड़ से पानी टपक रहा है, वाल्व खराब है या फिटिंग ढीली है, तो तुरंत ठीक कराएं. छोटी समस्या समय के साथ बड़ी बन सकती है.
प्लास्टिक पाइप क्यों हैं बेहतर ऑप्शन?
आजकल प्लास्टिक की अच्छी क्वालिटी वाली पाइप का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है क्योंकि इनमें कई फायदे होते हैं.
अगर पाइप फट जाए तो क्या करें?
बारिश के मौसम में थोड़ी-सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी और खर्च से बचा सकती है. समय-समय पर पाइप की जांच, ड्रेनेज की सफाई और छोटी लीकेज को तुरंत ठीक करवाना सबसे जरूरी है. अगर आपके घर की पाइप बहुत पुरानी हो चुकी है, तो उन्हें समय रहते बदल देना ही समझदारी है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क