AC के साथ पंखा चलाना सही है या गलत? सालों से लोग कर रहे हैं ये बड़ी भूल, जानकर सिर पकड़ लेंगे आप!

एसी के साथ पंखा चलाना चाहिए या नहीं? ये सवाल हर बार गर्मियों में आपके घर में जरूर उठता होगा. अगर हां, तो इस सवाल का जवाब आपको इस खबर में मिलेगा. इसमें हमने एसी के साथ पंखा चलाने का सही तरीका बताया है.

Advertisement
पंखा, एसी की ठंडी हवा को कमरे के हर कोने में फैला देता है. (Photo: ITG)  पंखा, एसी की ठंडी हवा को कमरे के हर कोने में फैला देता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:26 PM IST

इन दिनों जिस तरह की प्रचंड गर्मी पड़ रही है उससे सबकी हालत बुरी हो रही है. जरा देर में ही लोग पसीने से तरबतर हो जाते हैं. लोगों के शरीर से पसीने से इस तरह चू रहे हैं मानों जैसे किसी ने पानी का नल खोल दिया है. ऐसे वक्त में AC सभी लोगों का सच्चा साथी बन जाता है. घर हो या ऑफिस लोग बाहर की गर्मी से निजात पाने के लिए तुरंत AC ऑन करते हैं. लेकिन अगर किसी ने गलती से AC के साथ पंखा का बटन भी चला दिया तो बाकी सभी लोग उसपर गुस्सा करने लगते हैं और तुरंत पंखा बंद करा देते हैं. 

Advertisement

दरअसल, माना जाता है कि पंखा AC की हवा को इधर-उधर फेंक देता है. बहुत से लोग यही सचोते हैं और घरों में AC और पंखे को साथ में चलाने पर ये बहस पिछले कई सालों से होती आ रही है. क्या आप भी यही सोचते हैं? अगर हां, तो आप गलत हैं. आपको पता होना चाहिए कि आपके कमरे की छत पर लगा पंखा और AC सबसे अच्छे दोस्त हैं. अगर इन्हें सही तरीके से साथ चलाया जाए, तो कमरा जल्दी ठंडा होता है, ठंडक लंबे समय तक बनी रहती है और बिजली का बिल भी कम आ सकता है.

AC की ठंडक को पूरे कमरे में फैलाता है पंखा
जहां लोग सोचते हैं कि पंखा, AC की हवा को इधर-उधर फेंक देता है, वहीं सच्चाई बिल्कुल उलट है. जब सिर्फ AC चलता है, तो ठंडी हवा ज्यादातर कमरे के एक ही हिस्से में रहती है. लेकिन जैसे ही आप उसके साथ पंखा ऑन करते हैं, वही ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलने लगती है. इसकी वजह से कमरे का हर कोना जल्दी ही ठंडा हो जाता है. इसी के कारण कई एक्सपर्ट्स AC के साथ पंखा चलाने की सलाह देते हैं, खासकर बड़े कमरों में.

Advertisement

AC का तापमान कम पर सेट करने की नहीं पड़ती जरूरत
अक्सर लोग ज्यादा गर्मी होने पर AC का तापमान सीधे 16°C या 18°C पर सेट कर देते हैं ताकि कमरा जल्दी ठंडा हो जाए. लेकिन अगर पंखा भी साथ चल रहा हो, तो आपको उसका तापमान इतने कम पर सेट करने की जरूरत नहीं पड़ती है. पंखे की वजह से ठंडी हवा तेजी से फैलती है, इसलिए 24°C या 26°C पर भी वही कूलिंग महसूस हो सकती है. इससे AC पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता और बिजली की खपत भी कम होती है.

क्या सच में पंखा कमरे को ठंडा करता है?
बहुत से लोग सोचते हैं कि पंखा हवा को ठंडा बनाता है, जबकि असल में ऐसा नहीं होता. पंखा आपके शरीर से निकलने वाले पसीने को जल्दी सुखाता है और त्वचा पर एयर फ्लो बढ़ाता है. इसी वजह से शरीर को ठंडक महसूस होती है. इसका मतलब साफ है कि पंखा तापमान कम नहीं करता, बल्कि गर्मी महसूस होने का एहसास घटा देता है.

पंखा कब नहीं करता काम?
यूं तो AC के साथ पंखा चलाना फायदेमंद है, लेकिन कुछ परिस्थितियों ऐसी भी होती है, जिनमें पंखे असर कम हो सकता है. अगर मौसम में नमी बहुत ज्यादा हो, तो सिर्फ पंखा चलाने से चिपचिपाहट खत्म नहीं होती है. इसके साथ ही, रातभर तेज स्पीड पर पंखा चलाने से कई लोगों को आंखों, गले या नाक में सूखापन महसूस हो सकता है. इसलिए बेहतर है कि AC के साथ पंखे को लो या मीडियम स्पीड पर ही चलाया जाए. 

Advertisement

बिजली का बिल भी हो सकता है कम
AC के साथ पंखा चलाने से बिजली का बिल भी कम हो सकता है. दरअसल, अगर आप AC का तापमान थोड़ा बढ़ाकर पंखे का इस्तेमाल करते हैं, तो बिजली की अच्छी-खासी बचत हो सकती है. माना जाता है कि AC का तापमान हर 1 डिग्री बढ़ाने पर करीब 3% तक बिजली बच सकती है.

यानी अगर आप 22°C की बजाय 25°C पर AC चलाते हैं और साथ में पंखा चलाते हैं, तो महीने के बिजली बिल में बड़ा फर्क दिखाई दे सकता है.

ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि कमरा जल्दी ठंडा हो, AC पर दबाव कम पड़े और बिजली का खर्च भी कंट्रोल में रहे, तो AC के साथ पंखा चलाना एक स्मार्ट तरीका हो सकता है. बस ध्यान रखें कि पंखे की स्पीड बहुत ज्यादा न हो और AC का तापमान जरूरत से ज्यादा कम न रखा जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »