Window Cleaning Hack: खिड़की पर प्याज क्यों रगड़ रहे हैं लोग! जानिए क्या है ये वायरल जुगाड़

Window Cleaning Hack: सोशल मीडिया पर खिड़की के शीशे साफ करने के लिए प्याज रगड़ने का हैक तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन क्या ये तरीका सच में काम करता है? जानिए प्याज से शीशा साफ करने का सही तरीका, इसके फायदे, नुकसान और क्या एक्सपर्ट्स इसे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.

Advertisement
प्याज में ऐसे कई नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो सफाई करने में मदद करते हैं.  (Photo:ITG) प्याज में ऐसे कई नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो सफाई करने में मदद करते हैं. (Photo:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

Window Cleaning Hack: घर की सफाई से जुड़े नए-नए हैक्स आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी टूथपेस्ट से सफाई करने की सलाह दी जाती है तो कभी बेकिंग सोडा का कमाल बताया जाता है. इसी तरह से इन दिनों एक और अजीबोगरीब ट्रिक लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसमें लोग अपनी खिड़कियों के शीशों पर प्याज रगड़ रहे हैं.

Advertisement

सुनने में ये थोड़ा अटपटा जरूर लगता है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि प्याज से शीशों पर जमी गंदगी, उंगलियों के निशान और पानी के दाग आसानी से साफ हो जाते हैं. लेकिन क्या ये ट्रिक सच में काम करती है या फिर ये सिर्फ इंटरनेट पर वायरल होने वाला एक और हैक है? आज हम इस खबर में जानेंगे कि शीशे पर प्याज रगड़ने से सच में खिड़कियों के शीशे चमकने लगते हैं या नहीं.

आखिर खिड़कियों पर प्याज क्यों रगड़ रहे हैं लोग?
गर्मियों और बारिश के मौसम में खिड़कियां जल्दी गंदी हो जाती हैं. उन पर धूल, कीड़े-मकौड़ों के निशान और पानी के दाग जमने लगते हैं. इनकी सभी की वजह से खिड़कियों के शीशे धीरे-धीरे धुंधले होने लगते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि अगर आप कटी हुई प्याज को शीशे पर रगड़ें तो ये गंदगी को आसानी से साफ कर देती है. इससे शीशे का धुंधलापन साफ हो जाता है और खिड़कियां फिर से चमकने लगती हैं.

Advertisement

प्याज से सफाई कैसे होती है?
प्याज में नेचुरल सल्फर वाले तत्व और हल्के एसिड मौजूद होते हैं. साथ ही इसमें पानी की मात्रा भी काफी होती है. यही वजह है कि ये हल्के तेल, उंगलियों के निशान और छोटे-मोटे दाग हटाने में कुछ हद तक मदद कर सकती है. इसके अलावा प्याज की नमी सूखी गंदगी और कीड़ों के निशानों को भी ढीला कर देती है, जिससे उन्हें साफ करना आसान हो जाता है.

अगर ट्राई करना चाहें तो ऐसे करें इस्तेमाल

पहला तरीका:

  1. एक ताजा प्याज को बीच से काट लें.
  2. कटे हुए हिस्से को सीधे खिड़की के शीशे पर रगड़ें.
  3. खासतौर पर उन जगहों पर जहां ज्यादा दाग या उंगलियों के निशान हों.


दूसरा तरीका:

  1. आधी प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. इन्हें करीब 30 मिनट तक पानी में भिगो दें.
  3. अब इस पानी में माइक्रोफाइबर कपड़ा डुबोकर शीशा साफ करें.

आखिर में साफ गीले माइक्रोफाइबर कपड़े से शीशे को पोंछ दें और फिर सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें. इससे शीशा चमकने लगेगा.

क्या सच में काम करती है ये ट्रिक?
हां, ये ट्रिक काफी हद तक काम करती है.अगर खिड़की पर सिर्फ हल्की धूल, उंगलियों के निशान या छोटे-मोटे दाग हैं, तो प्याज उन्हें साफ करने में मदद कर सकती है. लेकिन अगर शीशे पर लंबे समय से जमी गंदगी, हार्ड वॉटर के दाग या मोटी मैल है, तो ये ट्रिक ज्यादा असरदार साबित नहीं होती है.

Advertisement

इस हैक की सबसे बड़ी कमी
प्याज से सफाई करने के बाद अगर शीशे को अच्छी तरह नहीं पोंछा गया, तो उसका रस सूखकर चिपचिपी परत छोड़ सकता है. इससे शीशा पहले से भी ज्यादा गंदा दिख सकता है. इसके अलावा खिड़की और हाथों से कुछ समय तक प्याज की तेज बदबू भी आती रहती है, जो कई लोगों को पसंद नहीं आएगी.

क्या इससे मक्खियां दूर रहती हैं?
कुछ लोग मानते हैं कि प्याज की तेज बदबू के कारण मक्खियां खिड़कियों पर कम बैठती हैं. हालांकि, इसके कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं. इसलिए सिर्फ मक्खियों को भगाने के लिए इस ट्रिक पर भरोसा करना सही नहीं होगा.

तो क्या आपको ये हैक ट्राई करना चाहिए?
अगर आपके पास ग्लास क्लीनर नहीं है और खिड़कियों को तुरंत हल्का-फुल्का साफ करना है, तो ये ट्रिक एक बार आजमा सकते हैं. लेकिन रोजाना की सफाई के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा-सा लिक्विड डिशवॉश मिलाकर माइक्रोफाइबर कपड़े या स्क्वीजी से सफाई करना ज्यादा आसान, असरदार और बिना बदबू वाला तरीका माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »