Bathroom Cleaning Tips: नल, सिंक और टाइल्स पर जम गए खारे पानी के जिद्दी दाग? घर की 4 चीजें मिनटों में लौटा देंगी नई जैसी चमक

Cleaning Tips: नल, सिंक, शीशे और बाथरूम की टाइल्स पर जमे हार्ड वॉटर के जिद्दी दाग हटाना बहुत ही मुश्किल भरा लगता है. इसके लिए कई बार लोग महंगे क्लीनर्स खरीदते हैं, लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है. सिरका, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की मदद से इन दागों को आसानी से साफ किया जा सकता है.

Advertisement
बेकिंग सोडा की मदद से टाइल्स को साफ करने में मदद मिल सकती है. (Photo: ITG) बेकिंग सोडा की मदद से टाइल्स को साफ करने में मदद मिल सकती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

Cleaning Tips: अक्सर घरों में सभी जगह बहुत अच्छे से सफाई की जाती है. फिर चाहे वो रसोई हो, ड्रॉइंग रूम हो या फिर बाथरूम, इन सभी जगहों को साफ-सुथरा रखने के लिए लोग रोजाना इनकी सफाई करते हैं. लेकिन लाख रगड़ने के बाद भी बहुत सी चीजें साफ नहीं हो पाती हैं. इन्हें साफ करना मुश्किल भी लगता है. इनमें घर के नल, बाथरूम की टाइल्स, शीशे या सिंक भी शामिल हैं. दरअसल, इन सभी चीजों पर सफेद, पीले या भूरे रंग के जिद्दी दाग अक्सर देखने को मिलते हैं.

कई बार लोग इन्हें गंदगी समझते हैं, लेकिन असल में ये हार्ड वॉटर के दाग होते हैं. पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स धीरे-धीरे नल, टाइल्स, शीशे या सिंक पर जम जाते हैं और इन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है. इन्हें साफ करने के लिए लोग महंगे-महंगे क्लीनर भी खरीदते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करने की जरूरत नहीं होती है. दरअसल, घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप इन दागों को आसानी से हटा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे आप नल से लेकर टाइल्स तक पर से हार्ड वॉटर के दागों को साफ कर सकते हैं.

हार्ड वॉटर के दाग क्यों पड़ते हैं?
हार्ड वॉटर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की मात्रा ज्यादा होती है. जब ये पानी सूख जाता है, तो ये मिनरल्स सतह पर जम जाते हैं और सफेद, पीले या भूरे रंग के दाग छोड़ देते हैं. ये दाग सबसे ज्यादा नल, सिंक, बाथरूम की टाइल्स, शीशे और टॉयलेट पर दिखाई देते हैं क्योंकि ये सभी चीजें पानी के कॉन्टैक्ट में बार-बार आती हैं.

1. सफेद सिरके से करें सफाई: अगर नल, शॉवर या कांच पर हार्ड वॉटर के दाग हैं तो उन्हें साफ करने के लिए सिरका सबसे असरदार घरेलू उपाय माना जाता है.

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं.
  • इस सॉल्यूशन को दाग वाली जगह पर अच्छी तरह स्प्रे करें.
  • 10-15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें.
  • फिर मुलायम स्पंज या ब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें.

टिप: मार्बल या ग्रेनाइट जैसे पत्थर पर सिरके का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे वो खराब हो सकते हैं.

2. बेकिंग सोडा से चमकेंगी टाइल्स: अगर बाथरूम की टाइल्स या उनके बीच की ग्राउट लाइन पर दाग जम गए हैं तो बेकिंग सोडा अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • 1 भाग पानी और 2 भाग बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें.
  • इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें.
  • पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें.
  • आखिर में साफ पानी से धो लें.

3. टूथपेस्ट भी कर सकता है कमाल: छोटे या कम हार्ड वॉटर के दाग, खासकर शीशे पर, टूथपेस्ट से भी हटाए जा सकते हैं.

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल?

  • दाग पर थोड़ा सा फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट लगाएं.
  • करीब 30 मिनट के लिए उसे ऐसे ही लगा छोड़ दें.
  • फिर स्पंज या पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से साफ करें.

4. सिर्फ हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल: अगर दाग ज्यादा गहरे नहीं हैं तो केवल हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से भी सफाई की जा सकती है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • स्प्रे बोतल से दाग पर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड छिड़कें.
  • इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
  • फिर मुलायम ब्रश या स्पंज से साफ करके पानी से धो लें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »