Wall Cleaning Tips: जिस भी घर में छोटे बच्चे होते हैं उनकी दीवारें अक्सर कलरफुल रहती हैं. इन रंगीन दीवारों का राज महंगे पेंट नहीं होते, बल्कि बच्चों की शरारतें और क्रिएटिविटी होती हैं. दरअसल, बच्चे थोड़े बड़े होते ही रंग-बिरंगे क्रेयॉन, पेंसिल या स्केच पेन से सीधे दीवारों पर ड्रॉइंग शुरू कर देते हैं. आप कितने भी पेपर्स बच्चों को लाकर दे दें, लेकिन उन्हें दीवारों पर रंगीन कलाकारी बनाने में मजा आता है. शुरुआत में बच्चों की बनाई ये छोटी-छोटी ड्रॉइंग देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, लेकिन जब लिविंग रूम, बेडरूम या हॉल की दीवारें रंग-बिरे निशानों से भरने लगती हैं और तब ये सिरदर्द बन जाती हैं.
दीवारों पर से इन दागों को हटाने के लिए ज्यादातर लोग हटाने के लिए दीवार को जोर-जोर से रगड़ने लगते हैं या फिर केमिकल वाली क्लीनर्स का इस्तेमाल कर लेते हैं. इसके बाद भी कलर या पेन के निशान तो पूरी तरह नहीं हटते, लेकिन दीवार का पेंट जरूर खराब हो जाता है. अगर आपके घर में भी बच्चों ने दीवारों को अपनी ड्रॉइंग बुक बना दिया है, तो बिल्कुल भी परेशान न हों. कुछ आसान और सस्ते घरेलू तरीकों की मदद से आप क्रेयॉन, पेंसिल और पेन के जिद्दी निशानों को आसानी से साफ कर सकते हैं.
1. क्रेयॉन के निशान ऐसे करें साफ: अगर आपके बच्चों ने क्रेयॉन से दीवारों पर तरह-तरह के चित्र बनाए हैं, तो उन्हें हटाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है. क्रेयॉन में मोम होता है, जो आसानी से साफ हो जाता है.
2. पेन और स्केच पेन के दाग हटाने का आसान तरीका: पेन और स्केच पेन की इंक दीवार पर पकड़ जल्दी बना लेती है, इसलिए इन्हें हटाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इन्हें हटाने के लिए कुछ भी करने से पहले किसी छिपी हुई जगह पर तरीका आजमाकर देख लें.
सफेद सिरका भी आ सकता है काम
अगर दाग आसानी से नहीं हट रहे हैं, तो सफेद सिरके का इस्तेमाल करना काम का साबित हो सकता है.
मैजिक इरेजर इस्तेमाल करते समय रखें सावधानी
मार्केट में मिलने वाला मैजिक इरेजर कई तरह के दाग साफ करने में मदद करती है. ऐसे में दीवारों पर बनी रंग-बिरंगी चित्रकारी को भी इससे साफ करने की कोशिश की जा सकती है. लेकिन इसका इस्तेमाल करते वक्त थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत होती है.
दीवार साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क