How To Organize Wardrobe: सर्दी हो या गर्मा हर सीजन में अलमारी में कपड़े रखने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है. कई बार अलमारी में कपड़े मिलते ही नहीं है और कपड़ो को संभालकर रखने में लोगों को बड़ा झंझट भी लगता है. घर की अलमारी को में कपड़ो को अच्छी तरह से रखना हर किसी के लिए एक चुनौती बन जाता है. अक्सर कपड़े इधर-उधर ठूंसे होने के कारण न सिर्फ अलमारी गंदी दिखती है, बल्कि जरूरत के समय सही कपड़ा ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है.
अच्छी बात यह है कि अगर आप चाहते हैं कि आपके कपड़े लंबे समय तक साफ, फ्रेश और व्यवस्थित रहें, तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर अपनी अलमारी को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं. इन कुछ आसान तरीके अपनाकर आप अपनी अलमारी को सुंदर बना सकते हैं, जिसे देखते ही लोग आपकी तारीफों के पुल बांधने लगें.
सबसे पहले करें छंटाई
अलमारी को व्यवस्थित करने के लिए सबसे पहला कदम है छंटाई. जिन कपड़ों को आप लंबे समय से नहीं पहन रहे हैं या जो अब फिट नहीं आते, उन्हें अलग कर दें. ऐसे कपड़ों को दान करें या रीसायकल करें. इससे आपकी अलमारी में जगह बनेगी और जरूरी कपड़े आसानी से नजर भी आएंगे.
कैटेगरी के हिसाब से रखें कपड़े
इसके अलावा अलमारी में भी कपड़ों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटें, जैसे- ऑफिस वियर, कैजुअल वियर, पार्टी वियर, और नाइट वियर. अपने सभी कपड़ों को अलग-अलग सेक्शन बनाकर रखें, इससे आपको हर मौके के लिए कपड़े आसानी से मिल जाएंगे. सबसे ज्यादा रोजाना ऑफिस जाने के लिए भी कपड़ों आसानी से मिल जाते हैं और ऐसे कपड़ों को अलमारी में आगे की तरफ ही रखें और कम इस्तेमाल वाले कपड़ों को पीछे या ऊपर की शेल्फ में संभाल कर रखें.
फोल्डिंग और हैंगिंग का सही तरीका अपनाएं
कुछ लोग अपने घर कपड़े को ही हैंगर में टांग देते हैं, जबकि इसकी कोई जरूरत नहीं होती है. कपड़ों को उनके फैब्रिक के हिसाब से रखा जाता है. शर्ट, कुर्ते, ब्लेज़र जैसे कपड़ों को हैंगर पर रखें, जबकि टी-शर्ट, जींस और पजामे को अच्छे से फोल्ड करके रखना चाहिए. वरना इन में सिल्वटें आ जाती हैं, जिससे कपड़े गंदे दिखाई देते हैं. इसके अलावा फोल्डिंग करते समय फाइलिंग स्टाइल अपनाएं, जिससे हर कपड़ा साफ दिखाई दे और निकालना आसान हो.
स्टोरेज बॉक्स और डिवाइडर का करें इस्तेमाल
अलमारी में सीधे कपड़े रखने से जल्दी बिगड़ जाते हैं, इसलिए कपड़ों के लिए छोटे-छोटे स्टोरेज बॉक्स या डिवाइडर का इस्तेमाल करें. इससे चीजें बिखरती नहीं हैं, मोजे, अंडरगारमेंट्स, और एक्सेसरीज को अलग बॉक्स में रखें. इससे आपकी अलमारी ज्यादा ऑर्गनाइज्ड और साफ-सुथरी दिखाई देती है.
सीजन के हिसाब से करें बदलाव
सीजन के हिसाब से कपड़े रखने चाहिए, मौसम बदलते ही कपड़ों की जगह भी बदल देनी चाहिए. गर्मियों के कपड़ों को सामने और सर्दियों के कपड़ों को ऊपर या पीछे रखें. इससे अलमारी में जगह भी बचती है और जरूरत के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं.
खुशबू और साफ-सफाई का रखें ध्यान
कपड़ों को रखने के साथ-साथ फ्रेशनेस बनाए रखना भी जरूरी होता है, इसके लिए अलमारी के अंदर कपड़ों के बीच में कपूर, नीम की पत्तियां या लैवेंडर सैशे जैसी चीजें रखें. समय-समय पर अलमारी को साफ करें और कपड़ों को धूप दिखाएं, इससे बदबू और कीड़ों नहीं पनपते हैं.
ओवरलोड करने से बचें
कभी कभी लोग जगह कम होने के बाद भी अलमारी में ही कपड़ों को ठूंस देते हैं, जबकि यह सबसे गलत तरीका है. आपकी अलमारी में जितनी जगह हो, उतने ही कपड़े रखने चाहिए और बाकी को अलग स्टोर करना सही रहता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क