How to make sattu chaas: चुभती-जलती गर्मी से हैं परेशान? सुबह नाश्ते में पिएं प्रोटीन से भरपूर सत्तू छाछ, पेट को म‍िलेगी ठंडक

How to make sattu chaas: अगर आप भी तेज गर्मी में शरीर को दिन भर ठंडा और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं तो प्रोटीन से भरपूर सत्तू और हाइड्रेशन से भरपूर छाछ का कॉम्बिनेशन आपके काफी काम आ सकता है. यहां हम आपको सत्तू छाछ की आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
ऐसे बनाएं सत्तू छाछ (Photo: ITG) ऐसे बनाएं सत्तू छाछ (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

How to make sattu chaas: इन दिनों सूरज की तपिश और झुलसाने वाली गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है. कड़कती धूप और उमस के कारण शरीर का हाइड्रेशन लेवल तेजी से गिरता है जिससे थकान, चक्कर आना और पेट में जलन-एसिडिटी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में बहुत से लोग सुबह नाश्ते में चाय या हैवी पराठे खा लेते हैं जो पेट की गर्मी को और बढ़ा देते हैं.

Advertisement

अगर आप इस चुभती-जलती गर्मी से खुद को बचाना चाहते हैं तो सुबह के नाश्ते में सत्तू की नमकीन छाछ को जरूर शामिल करें. भुने चने से बना सत्तू जहां प्रोटीन और फाइबर का पावरहाउस है. वहीं छाछ यानी मट्ठा पेट के लिए बेहतरीन प्रोबायोटिक का काम करती है. इन दोनों का यह देसी और पारंपरिक मेल न केवल आपके पेट को अंदर से बर्फ जैसी ठंडक पहुंचाता है बल्कि भयंकर लू और डिहाइड्रेशन से लड़ने के लिए दिनभर शरीर को भरपूर एनर्जी भी देता है.

सत्तू की छाछ बनाने के लिए सामग्री
भुने चने का सत्तू – 3 बड़े चम्मच

ताजा दही या मट्ठा (छाछ) – 1 बड़ा गिलास

ठंडा पानी – आधा गिलास (अगर दही का इस्तेमाल कर रहे हैं)

पुदीने के पत्ते – 8-10 (बारीक कटे या क्रश किए हुए)

हरी मिर्च – 1 छोटा चम्मच (बारीक कटी हुई, वैकल्पिक)

Advertisement

भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच

काला नमक – आधा छोटा चम्मच

नींबू का रस – 1 चम्मच

बर्फ के टुकड़े 

बनाने का तरीका
अगर आप दही ले रहे हैं तो एक बड़े बर्तन या ब्लेंडर जार में दही और थोड़ा पानी डालकर उसे अच्छी तरह मथ लें ताकि वो पतला होकर छाछ की तरह बन जाए. अगर आप छाछ ले रहे हैं तो उसे फेंटने की जरूरत नहीं है.

अब छाछ में 3 बड़े चम्मच सत्तू डालें. मथनी या व्हिस्कर की मदद से इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि सत्तू की कोई गुठली न रहे और यह पूरी तरह स्मूदी जैसा एकसार हो जाए.

इस गाढ़े घोल में भुना जीरा पाउडर, काला नमक, बारीक कटे पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर एक बार फिर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

अब एक सर्विंग ग्लास में 2-3 आइस क्यूब्स डालें और ऊपर से तैयार सत्तू की छाछ पलटें. ऊपर से थोड़े से भुने जीरे और पुदीने की पत्ती से सजाकर सुबह नाश्ते के साथ या धूप में निकलने से ठीक पहले इसका आनंद लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement