How to Make Mango Cooler Sharbat: इन दिनों नौतपा की वजह से भारत के ज्यादातर इलाकों में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है और लू चल रही है. ऐसे मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना और धूप के ओवर-एक्सपोजर से बचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है जिसमें पानी के अलावा ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स जैसे नींबू पानी, लस्सी, शरबत, छाछ जैसी चीजें बहुत मदद करती हैं. अगर आप भी इस समर सीजन में बाजार की अनहेल्दी और प्रिजर्वेटिव्स वाले कोल्ड ड्रिंक्स पीकर बोर हो चुके हैं तो इस बार घर पर ट्राई करें बेहद रिफ्रेशिंग और टेस्टी मैंगो मिंट कूलर पके आम की मिठास, पुदीने की ताजगी और नींबू का खट्टापन मिलकर एक ऐसा लाजवाब स्वाद तैयार करते हैं कि हर कोई आपकी तारीफ करेगा.
यह ड्रिंक न सिर्फ आपके तन-मन को तुरंत ठंडा करेगा, बल्कि लू के थपेड़ों से भी राहत देगा. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान और झटपट रेसिपी.
मैंगो कूलर की रेसिपी के लिए चीजें
पके आम का पल्प: 1 कप (दशहरी या अल्फोंसो बेस्ट रहेंगे)
ताजा पुदीना पत्ती: 10-12
नींबू का रस: 2 चम्मच
काला नमक: ½ छोटा चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर: ¼ छोटा चम्मच
चीनी या शहद: 1 से 2 चम्मच (आम के मीठेपन के अनुसार)
चिल्ड सोडा वाटर या ठंडा पानी: 2 कप
बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes): जरूरत के अनुसार
बनाने का तरीका
एक ब्लेंडर जार में पके आम का पल्प, ताजी पुदीना पत्तियां, नींबू का रस, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चीनी/शहद डालें. इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें ताकि पुदीना आम के साथ एकदम स्मूथ गाढ़ा पल्प बन जाए.
सर्विंग गिलासों के बेस में कुछ बर्फ के टुकड़े और 2-3 पुदीने की पत्तियों को हल्का सा क्रश करके डालें. (चाहें तो गिलास के रिम पर थोड़ा सा नमक और लाल मिर्च पाउडर लगा सकते हैं).
पल्प और पानी मिलाएं.
अब दोनों गिलासों में तैयार किया हुआ आम का थिक ब्लेंड आधा-आधा डालें. ऊपर से एकदम ठंडा सोडा वाटर या चिल्ड वाटर डालें.
मिक्स करें और परोसें. चम्मच की मदद से इसे हल्के हाथों से स्टिर (मिक्स) करें. ऊपर से पुदीने की पत्ती और आम के छोटे टुकड़ों से गार्निश करके तुरंत सर्व करें.
aajtak.in