How to Make Crispy Karela: फीकी दाल बन जाएगी चटपटी, गुड़ और अमचूर डालकर बनाएं क्रिस्पी करेला, बच्चे भी मांगेंगे दोबारा

How to Make Crispy Karela: अगर आप भी करेला खाना पसंद है लेकिन आप इसे ठीक से नहीं बना पाते हैं तो यहां हम आपको क्रिस्पी करेला बनाने की तरकीब बता रहे हैं. इस ट्रिक से आप बहुत ही टेस्टी और जायकेदार करेला बना पाएंगे.

Advertisement
ऐसे बनाएं क्रिस्पी करेला (Photo: ITG) ऐसे बनाएं क्रिस्पी करेला (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

How to Make Crispy Karela: करेला अपनी कड़वाहट के लिए बदनाम है लेकिन अगर आपने इसे सही तरीके से बना लिया तो आपको इससे टेस्टी डिश और कोई नहीं लगेगी. ये फीकी दाल-सब्जी का जायका तो बढ़ाता ही है साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. करेला को अक्सर लोग इसके स्वाद के कारण खाने से कतराते हैं.

लेकिन यहां हम आपको क्रिस्पी करेला की एक ऐसी डिश बताएंगे जो न केवल इसकी कड़वाहट को कम करती है बल्कि इसे एक बेहतरीन स्नैक या साइड डिश में बदल देती है. बेसन और मसालों के मेल से बना यह कुरकुरा करेला आपके बोरिंग खाने में भी जान फूंक देगा.

Advertisement

क्रिस्पी करेला के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
करेला: 250 ग्राम (पतले गोल स्लाइस में कटा हुआ)

बेसन: 3 बड़े चम्मच

चावल का आटा: 2 बड़े चम्मच (कुरकुरा बनाने के लिए)

मसाले: हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर (आधा-आधा छोटा चम्मच)

नमक: स्वादानुसार

गुड़

तेल: तलने के लिए

बनाने का तरीका

यहां हम आपको बेहतरीन क्रिस्पी करेला की रेसिपी बता रहे हैं. आइए जानते हैं कैसे घर पर क्रिस्पी करेला बना सकते हैं. 


कड़वाहट दूर करें: कटे हुए करेले के स्लाइस में थोड़ा नमक लगाकर 15-20 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद इसका पानी निचोड़कर इसे धो लें और सुखा लें.

मैरिनेशन: एक बाउल में करेले लें, उसमें बेसन, चावल का आटा और सभी सूखे मसाले डालें. थोड़ा सा पानी छिड़कें ताकि मसाला करेलों पर अच्छी तरह चिपक जाए.

Advertisement

फ्राई करें: एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो करेलों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. ऊपर से थोड़ा गुड़ डाल दें.

परोसें: कुछ देर करेले फ्राई होने दें. अब तैयार क्रिस्पी करेले को दाल-चावल के साथ या शाम की चाय के साथ स्नैक के तौर पर परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement