Collagen Night Cream: बाजार की महंगी क्रीम को कहें गुडबाय, पलाश के नाजुक फूलों से बनाएं नेचुरल कोलेजन नाइट क्रीम, 50 में दिखेंगी 25 की

Collagen Night Cream: अगर आपकी स्किन भी वक्त से पहले डल और बूढ़ी नजर आने लगी है तो इसके लिए आपको बाजार के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको पलाश जिसे गेसू के फूलों से नेचुरल कोलेजन नाइट क्रीम बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
पलाश के फूल से बनाएं नाइट क्रीम (Photo: ITG) पलाश के फूल से बनाएं नाइट क्रीम (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:40 PM IST

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में प्राकृतिक रूप से कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स, ढीलापन और रूखापन दिखाई देने लगता है. इसे छिपाने या ठीक करने के लिए महिलाएं अक्सर बाजार की महंगी एंटी-एजिंग और कोलेजन क्रीम्स पर हजारों रुपये खर्च कर देती हैं. लेकिन केमिकल्स से भरी इन क्रीमों की जगह अगर आप आयुर्वेद के प्राकृतिक खजाने की ओर रुख करें, तो आपको बिना किसी नुकसान के कमाल का ग्लो मिल सकता है.

Advertisement

वसंत ऋतु में खिलने वाले पलाश (टेसू) के लाल-नारंगी फूल एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं. पलाश के फूलों में त्वचा की रंगत निखारने और ढीली पड़ी स्किन को टाइट करने की अद्भुत क्षमता होती है. इनसे बनी होममेड कोलेजन नाइट क्रीम न केवल त्वचा की अंदरूनी मरम्मत करती है, बल्कि 50 की उम्र में भी चेहरे को 25 जैसा जवां, कसा हुआ और चमकदार बनाए रखने में मदद करती है.

आवश्यक सामग्री:
ताजे या सूखे पलाश (टेसू) के फूल: 7-8 फूल

गुलाब जल: 4-5 चम्मच

एलोवेरा जेल: 2 बड़े चम्मच

विटामिन E कैप्सूल: 2 (ऑयल निकाल लें)

बादाम का तेल: 1 छोटा चम्मच

केसर के धागे (ऑप्शनल): 4-5 धागे

बनाने का आसान तरीका:
सबसे पहले पलाश की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. अब इन्हें 4-5 चम्मच गुलाब जल में 2-3 घंटे के लिए भिगो दें (अगर केसर मिला रहे हैं तो इसी में डाल दें). इसके बाद पंखुड़ियों को अच्छे से मैश करके छान लें, जिससे आपको गहरा नारंगी अर्क मिल जाएगा.

Advertisement

एक साफ कांच की कटोरी में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें. एलोवेरा जेल में बादाम का तेल, विटामिन E का तेल और 2-3 चम्मच तैयार किया हुआ पलाश का अर्क मिलाएं.

एक चम्मच या फिटर की मदद से इस मिश्रण को 2-3 मिनट तक लगातार फेंटते रहें. धीरे-धीरे इसका टेक्सचर एकदम स्मूथ, लाइट और क्रीमी हो जाएगा.

इस क्रीम को किसी साफ, कांच के एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें. इसे आप फ्रिज में 15 से 20 दिनों तक आसानी से स्टोर करके रख सकती हैं.

ऐसे करें इस्तेमाल

रात को सोने से पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से धोकर सुखा लें. इसके बाद थोड़ी सी पलाश नाइट क्रीम लेकर चेहरे और गर्दन पर सर्कुलर मोशन में 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें ताकि क्रीम त्वचा में समा जाए. रातभर इसे लगा रहने दें और सुबह सादे पानी से चेहरा धो लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »