How to Make Burfi: सावन का पवित्र महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. 30 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है. ऐसे में व्रत और त्योहारों के मौसम में हर घर में मिठाई की जरूरत पड़ती रहती है. अक्सर बाजार से लाई गई मिठाइयों में मिलावट का डर रहता है और घर पर खोया से मिठाई बनाने में घंटों दूध उबालने की भारी मेहनत लगती है. लेकिन क्या हो अगर आपको घंटों तक गैस के सामने न खड़ा रहना पड़े और झटपट मिठाई बनकर तैयार हो जाए. यहां हम आपको सिर्फ 1 गिलास दूध से घर पर बनाएं बिल्कुल हलवाई जैसी दानेदार और मुंह में घुल जाने वाली मिल्क रोल बर्फी की रेसिपी बता रहे हैं.
यह मिठाई न सिर्फ बनाने में बेहद आसान है, बल्कि स्वाद में भी बाजार की महंगी मिठाइयों को मात देती है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे एक बार बनाकर पूरे सावन के लिए आराम से स्टोर कर सकते हैं. पूजा के साथ ही जब भी व्रत में ऊर्जा की कमी महसूस हो या मीठा खाने का मन करे, तो आपकी शुद्ध, घर की बनी मिठाई हमेशा तैयार मिलेगी.
सामग्री
दूध - 1 गिलास (लगभग 250 से 300 मिली, फुल क्रीम)
चीनी - आधा कप (करीब 100 से 150 ग्राम, आप स्वादानुसार भी मिला सकते हैं)
घी - 2 छोटे चम्मच
इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
आधे छोटे चम्मच पिस्ता एसेंस में एक या दो बूंद फूड कलर
एक चम्मच पिसा हुआ पिस्ता
ड्राई फ्रूट्स - बारीक कटे हुए (पिस्ता, बादाम - सजावट के लिए)
मिल्क रोल बर्फी बनाने की विधि
एक भारी तले की कढ़ाई या पैन में 1 गिलास दूध और घी डालें. जब दूध उबल जाए तब इसमें आधा कप चीनी डाल दें. इस दूध को ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं है. आप अपने हिसाब से चीनी ज्यादा या कम भी कर सकते हैं.
अब इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर मिला दें. आप चाहें तो इसमें गुलाब जल या केवड़ा, केसर जैसी चीजें भी फ्लेवर के लिए मिला सकते हैं.
इसे कुछ देर के लिए चलाते हुए गाढ़ा करें, जब तक चीनी अच्छी तरह पिघल न जाए. इसे तब तक चलाएं जब तक दूध आधा न रह जाए.
इसे 3 से 4 मिनट उबालें और अब इसमें आपको अपनी पसंद के अनुसार फूड कलर डालना है. यहां हम आपको चूंकि पिस्ता वाली बर्फी बता रहे हैं. इसलिए यहां पर पिस्ता के एसेंस में मिलाकर हरा रंग का फूल कलर यूज करें. ये क्वांटिटी आधा चम्मच होनी चाहिए.
साथ ही इसमें आधा चम्मच पिस्ता का पाउडर भी डालें. आप घर पर भी पिसा पिस्ता डालकर सकते हैं.
अब इसमें 150 ग्राम नारियल का बुरादा मिलाएं और साथ-साथ चलाते रहें.
अब आपको इस मिश्रण को तब तक पकाना है जब तक ये एक डो जैसा न बन जाए और पैन को छोड़ने लगे.
अब इसमें 2 चम्मच देसी घी डाल दें और फिर इसे पकाते रहें. जब पूरी तरह अच्छा डोल बन जाए तो गैस बंद कर दें
अब इसे ठंडा करें और प्लास्टिक शीट लें या फिर बटर पेपर भी ले सकते हैं.
अब इस डो को शीट में रोल की तरह लपेटें. आप चाहें तो इसे थाली में सेट तक सीधे बर्फी की शेप बना सकते हैं.
अब इसे आधा घंटा फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
इसके बाद जब ये रोल सेट हो जाए तो फ्रिज से निकालें और इसकी शीट हटा दें.
अब बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स रोल में डाल दें और फिर इसके एक-एक करके पीस काट लें.
आप इसे एक एयर-टाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में 7 से 10 दिनों तक आसानी से स्टोर कर सकती हैं जिससे व्रत के दिनों में आपको बार-बार मीठा बनाने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क