Garden Rat Tips: गार्डन के पौधे कुतर रहे हैं चूहे? शेड से तुरंत हटाएं ये 1 सामान, वरना बढ़ जाएगी मुसीबत

Garden Rat Tips: अगर गर्मियों में आपके गार्डन या शेड में बार-बार चूहे दिखाई दे रहे हैं, तो इसकी वजह गंदगी नहीं बल्कि बर्ड सीड या पेट फूड भी हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन चीजों की महक चूहों को तेजी से आकर्षित करती है. आज हम आपको चूहों को दूर रखने के उपाय बताएंगे.

Advertisement
अगर चूहे आपके गार्डन में तूफान मचा रहे हैं तो आपको चौकन्ना रहने की जरूरत है. (Photo: ITG) अगर चूहे आपके गार्डन में तूफान मचा रहे हैं तो आपको चौकन्ना रहने की जरूरत है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

Garden Rat Tips: अगर आपको बागवानी का शौक है और आपने भी अपने घर में ढेर सारे फूलों, सब्जियों और फलों को पौधे लगाए हुए हैं तो आप उनका बहुत ख्याल रखते होंगे. हालांकि, पूरा ख्याल रखने के बाद भी कई बार बहुत से पक्षी और जानवर गार्डन में आकर पौधों को खराब करते हैं. इन्हीं में से एक चूहे होते हैं. अगर आपके गार्डन या गार्डन शेड में बार-बार चूहे नजर आ रहे हैं, तो इसकी वजह सिर्फ गंदगी नहीं हो सकती.

कई लोग अनजाने में ऐसी एक चीज शेड में रख देते हैं, जिसकी महक दूर बैठे चूहों को भी खींच लाती है. गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ इसकी खुशबू और तेज हो जाती है, जिससे चूहे आसानी से वहां पहुंच जाते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर समय रहते इस आदत को नहीं बदला गया, तो चूहे गार्डन को अपना ठिकाना बना सकते हैं और पौधों को नुकसान भी पुहंचा सकते हैं. 

गर्मियों में सबसे ज्यादा कौन-सी चीज चूहों को खींचती है?
विदेशी शेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में बर्ड सीड (पक्षियों का दाना) और पालतू जानवरों का खाना (Pet Food) शेड में रखना लोगों की सबसे बड़ी गलती हो सकती है. गर्मी में इन चीजों की महक और ज्यादा फैलती है, जिससे चूहे और दूसरे ऐसे जानवर जो पौधों को कुतरत सकते हैं वो गार्डन की तरफ आसानी से अट्रैक्ट हो जाते हैं. अगर आपके गार्डन  में बर्ड फीडर के नीचे दाना गिरा रहता है, तो ये चूहों के लिए मुफ्त का खाना बन जाता है.

Advertisement

एक मुट्ठी दाना भी बन सकता है बड़ी परेशानी
विदेशी पेस्ट कंट्रोल एक्सपर्ट के मुताबिक, एक चूहे को दिनभर में करीब 30 ग्राम भोजन की जरूरत होती है. ऐसे में फीडर के नीचे गिरा हुआ थोड़ा-सा दाना भी कई चूहों का पेट भर सकता है. इतना ही नहीं गर्मियों में चूहे तेजी से रिप्रोड्यूस भी करते हैं. अगर उन्हें लगातार खाना मिलता रहे, तो वो आपको गार्डन या शेड को ही अपना घर बना लेते हैं.

क्या प्लास्टिक या कागज की पैकिंग सुरक्षित है?
अगर आपको लगता है कि दाने या पेट फूड को उसकी ओरिजिनल पैकिंग में रखने से चूहे नहीं आएंगे, तो ऐसा नहीं है. एक्सपर्ट्स के मुताबित चूहे प्लास्टिक और कागज के आर-पार भी खाने की महक सूंघ लेते हैं. इसके साथ ही वो आसानी से प्लास्टिक और कागज के बैग्स को कुतर भी सकते हैं.

Advertisement

चूहों से बचने के लिए क्या करें

1. बर्ड सीड और पेट फूड घर के अंदर रखें: अगर हो सके, तो पालतू जानवरों और पक्षियों का खाना गार्डन शेड में रखने की बजाय घर के अंदर स्टोर करें.

2. एयरटाइट नहीं, मजबूत मेटल कंटेनर चुनें: अगर आप ये फूड्स शेड में ही रखना चाहते हैं, तो प्लास्टिक या पेपर बैग्स की जगह स्टील या मेटल के डिब्बों का इस्तेमाल करें. चूहे इन्हें आसानी से नहीं काट पाते हैं.

3. कंटेनर जमीन पर न रखें: डिब्बों को फर्श से थोड़ा ऊपर रखें और दीवार से थोड़ा दूर रखें. इससे अगर चूहे आएंगे, तो उनके निशान जल्दी दिख जाएंगे.

4. बर्ड फीडर के नीचे रोज सफाई करें: अगर आपसे गलती से बर्ड फीडर में दाना डालते हुए गिर गया है, तो उसे तुरंत साफ कर दें. यही दाना चूहों को सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करता है.

कैसे पहचानें कि शेड में चूहे आ चुके हैं?
अगर आपको कुछ संकेत दिखें, तो आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए और समझ जाना चाहिए कि चूहे आ चुके हैं.

  • दीवारों के किनारे छोटे-छोटे काले रंग का मल दिखना.
  • दीवार या फर्श पर चिकने काले निशान बनना.
  • लकड़ी, प्लास्टिक या डिब्बों पर कुतरने के निशान दिखना.
  • शेड में तेज बदबू या अमोनिया जैसी बदबू आना.
  • रखा हुआ दाना या खाना बार-बार कम होना.

चूहों को शेड में घुसने से कैसे रोकें?

1. चूहे बहुत छोटे गैप से भी अंदर घुस सकते हैं. इसलिए दरवाजों के नीचे की खाली जगह, वेंट और दीवारों के छेद स्टील मेश से बंद करें.

2. अगर आपके गार्डन में घनी-घनी घास और झाड़ियां हैं, तो ये चूहों को छिपने की जगह देती हैं. इसलिए गार्डन और उसके आसपास की सफाई करते रहें.

Advertisement

3. कूड़ेदान को हमेशा ढककर रखें. खुला या ओवरफ्लो होता कूड़ेदान भी चूहों को अट्रैक्ट करता है.

4. लीक हो रहे नल ठीक कराएं और आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि चूहों को खाने के साथ पानी भी चाहिए होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »