घर में जहरीला सांप तो नहीं छिपा? 6 तरीकों से पहचानकर हो जाएं सावधान! चूहे भी देते हैं संकेत

घर में सांप की मौजूदगी जानलेवा हो सकती है. गर्मी में घरों में सांप निकलने की घटनाएं आम हो जाती हैं. हाल ही में केरल में सांप कांटने की वजह से एक बच्चे की जान भी चली गई. ऐसे में सांप की मौजूदगी और उनके निशानों को पहचानना काफी अहम हो जाता है.

Advertisement
घर में सांप रहे तो आप कुछ तरीकों से पता लगा सकते हैं. (Photo: ITG) घर में सांप रहे तो आप कुछ तरीकों से पता लगा सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

Snake in house: गर्मी के मौसम में अक्सर सांप शहरी इलाकों का रुख करते हैं क्योंकि उन्हें वहां पर छिपने के लिए कई सुरक्षित ठिकाने मिल जाते हैं. ऐसे में आपके घर या गार्डन भी सांप का ठिकाना हो सकते हैं. सांप घर में ऐसी जगह भी छिपे हो सकते हैं जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं. कई बार हम अनजाने में उन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं जो बताते हैं कि घर के किसी कोने में एक जहरीला मेहमान छिपा हो सकता है.

अगर आपको अपने घर या गार्डन में कुछ अजीब चीजें महसूस हो रही हैं तो सावधान हो जाएं. इंटरनेशनल एक्सपर्ट और रिसर्च के अनुसार, कुछ ऐसे सटीक संकेत हैं जिनसे आप पहचान सकते हैं कि आपके आसपास सांप मौजूद है.

Advertisement

सांप की केंचुली का मिलना

सांप के घर में होने का सबसे बड़ा और पुख्ता सबूत है उसकी केंचुली. सांप अपनी त्वचा बदलते रहते हैं और अक्सर किसी खुरदरी जगह का इस्तेमाल केंचुली उतारने के लिए करते हैं. अगर आपको स्टोर रूम, छत या गार्डन में पारदर्शी और सूखी त्वचा जैसा कुछ दिखे, तो सतर्क हो जाएं.

रेंगने के निशान (Slither Tracks)

यदि आपके घर के फर्श पर या धूल भरी जगहों पर 'S' आकार के लहराते हुए निशान दिख रहे हैं, तो यह सांप के रेंगने का संकेत हो सकता है. Ehrlich Pest Control के मुताबिक, ये निशान अक्सर दीवारों के किनारों या दरवाजों के नीचे की खाली जगह के पास पाए जाते हैं. 

अजीब सी गंध आना (A strange smell)

सांपों की मौजूदगी से एक खास तरह की महक यानी कस्तूरी जैसी गंध आती है. यह गंध बंद कमरों, बेसमेंट या अटारी में ज्यादा तेज महसूस हो सकती है. अगर आपको बिना किसी कारण के घर में ऐसी गंध आए, तो तुरंत सावधान हो जाएं. 

Advertisement

पालतू जानवरों का व्यवहार (Pet Behavior)

Specter Pest Control के अनुसार, कुत्ते और बिल्ली इंसानों से कहीं पहले सांपों की मौजूदगी भांप लेते हैं. अगर आपका पालतू जानवर अचानक किसी एक कोने या अलमारी की तरफ देखकर लगातार भौंक रहा है या अजीब व्यवहार कर रहा है तो वहां खतरा हो सकता है. जानवरों की सतर्कता सांपों को पकड़ने का एक प्रभावी तरीका है.

चूहों का अचानक गायब होना (Sudden Disappearance of Rats)

रिपोर्ट बताती हैं कि यदि आपके घर में पहले बहुत चूहे थे और अब वे अचानक नजर आना बंद हो गए हैं, तो यह खुशी की नहीं बल्कि चिंता की बात हो सकती है. सांप चूहों को खा जाते हैं इसलिए चूहों की कमी उनके होने का इशारा हो सकती है.

अजीबोगरीब आवाजें (Strange Sounds)

अर्बन जंगल वाइल्डलाइफ रिमूवल के एक्सपर्ट्स का कहना है कि सांप चलते समय बहुत धीमी आवाज करते हैं. अगर आपको दीवारों के पीछे या छत की फॉल्स सीलिंग में सरसराहट या रेंगने जैसी आवाज सुनाई दे तो हो सकता है कि कोई सांप वहां छिपा हो. ये आवाजें अक्सर रात के सन्नाटे में अधिक स्पष्ट होती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement