How to Get Rid Of Body Odor: गर्मी में पसीने की बदबू को छूमंतर कर देगी ₹10 की ये चीज, ऐसे लगाएं; पूरे दिन महकेगा शरीर

How to Get Rid Of Body Odor In Summers: चिलचिलाती गर्मी और उमस में महंगे डियोड्रेंट और परफ्यूम लगाने के बाद भी कुछ ही घंटों में पसीने की बदबू आने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान न हों. मात्र 10 रुपये में मिलने वाली फिटकरी से आप शरीर और अंडरआर्म्स की बदबू को जड़ से खत्म कर सकते हैं.

Advertisement
फिटकरी की मदद से आप न केवल शरीर की बदबू बल्कि मुंह की दुर्गंध से भी छुटकारा पा सकते हैं.  (Photo: ITG) फिटकरी की मदद से आप न केवल शरीर की बदबू बल्कि मुंह की दुर्गंध से भी छुटकारा पा सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

How to Get Rid Of Body Odor In Summers: गर्मी में जब सूरज की किरणें आग बरसा रही होती है, तो पसीना आना हर किसी के लिए आम बात हो जाती है. तेज धूप, उमस और गर्म हवा की वजह से शरीर बार-बार पसीना छोड़ता है, लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है जब यही पसीना बदबू का कारण बन जाता है. कई लोग ऐसे होते हैं, जिनके पसीने में से इतनी ज्यादा बदबू आती है कि पास बैठे लोगों को भी परेशानी होने लगती है. आलम ये होता है कि नहाने के कुछ ही घंटों बाद ही इन लोगों के शरीर से बदबू आने लगती है. ऐसे में ऑफिस, कॉलेज, बस या किसी भी भीड़ वाली जगह पर बैठते समय ये काफी असहज महसूस करते हैं.

Advertisement

कुछ लोग इससे बचने के लिए महंगे डियोड्रेंट, परफ्यूम और बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका असर सिर्फ थोड़ी देर तक ही रहता है. जैसे ही शरीर में पसीना बहने लगता है, वैसे ही फिर वही बदबू वापस आने लगती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि घर में मौजूद एक सस्ती सी चीज आपकी इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकती है. खास बात ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.  

सिर्फ 10 रुपये में पसीने की बदबू से मिलेगा छुटकारा
शरीर की बदबू दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जो दावा करते हैं कि उन्हें लगाने से शरीर फ्रेश और खुशबूदार रहता है. लेकिन इनका असर ज्यादा देर तक नहीं रहता है. जब सूरज आग बरसाना शुरू करता है, तो शरीर से पसीना पानी की तरह बहता है और बदबू भी खूब आती है. ऐसे समय में फिटकरी आपके काम आ सकती है. पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी एक आसान और सस्ता घरेलू उपाय साबित हो सकती है. इसकी कीमत भी बहुत कम होती है और इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है.

Advertisement

ऐसे करें फिटकरी का इस्तेमाल
अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो फिटकरी का छोटा टुकड़ा लें और उसे पानी में हल्का सा भिगो लें. इसके बाद उसे उन जगहों पर लगाएं जहां सबसे ज्यादा पसीना आता है, जैसे अंडरआर्म्स या गर्दन के आसपास. आप चाहें तो फिटकरी के पानी से उस हिस्से को साफ भी कर सकते हैं. रोजाना ऐसा करने से शरीर से आने वाली बदबू काफी हद तक कम हो सकती है.

मुंह की बदबू से भी दिला सकती है छुटकारा
फिटकरी सिर्फ शरीर की बदबू ही नहीं, बल्कि मुंह से आने वाली बदबू को कम करने में भी मदद कर सकती है. इसके लिए फिटकरी को पानी में घोल लें और उस पानी से कुल्ला भी किया जा सकता है. इससे मुंह साफ रहता है और बदबू की परेशानी भी कम हो सकती है.

इस्तेमाल करते समय रखें ये बात ध्यान में
अब अगर आप ये सोचेंगे कि फिटकरी से बदबू दूर होती है उसका इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करने लगेंगे तो सही नहीं है. फिटकरी का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए, क्योंकि कुछ लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है. अगर जलन या खुजली महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement