Homemade Glowing Skin Toner: 30 की उम्र में ही दिखने लगी हैं झाइयां-झुर्रियां? खीरे के साथ 2 चीज मिलाकर बनाएं टोनर, 1 महीने में दिखेगा फर्क

Homemade Glowing Skin Toner: अगर चेहरे पर दाग-धब्बे, झाइयां या टैनिंग की समस्या है, तो खीरा, ग्रीन टी और गुलाब जल से बना नेचुरल टोनर आपकी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बन सकता है. इसे बनाना बहुत आसान है और इसे नियमित रूप से लगाने से चेहरा साफ होकर दमकने लगता है.

Advertisement
खीरे, ग्रीन टी और गुलाब जल से बना ये टोनर इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार बढ़ता है. (Photo: ITG) खीरे, ग्रीन टी और गुलाब जल से बना ये टोनर इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार बढ़ता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

Homemade Glowing Skin Toner: आजकल सभी लोग लंबे समय तक जवां रहना चाहते हैं, लेकिन बिगड़ी लाइफस्टाइल और प्रदूषण के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आलम ये है कि 30-35 की उम्र में ही लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बों के साथ झुर्रियां और झाइयां आ जाती हैं, जिनकी वजह से वो अपनी उम्र से बड़े लगने लगते हैं. इन चीजों से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर बार ये असर नहीं दिखाते हैं.   

अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे, झाइयां या टैनिंग हो गई है और स्किन की चमक फीकी पड़ गई है, तो हर बार महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. जी हां, आप रसोई में मौजूद खीरा, ग्रीन टी और गुलाब जल की मदद से एक नेचुरल टोनर तैयार कर सकते हैं. ये स्किन को फ्रेशनेस देने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. इसका रोजाना इस्तेमाल करने पर धीरे-धीरे स्किन साफ और फ्रेश नजर आ सकती है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं ये स्किन टोनर.

Advertisement

टोनर लगाने से क्या फायदा होता है?
आजकल मार्केट में तरह-तरह के टोनर्स आते हैं, लेकिन घर का बना ये टोनर स्किन को चमकाने का काम कर सकता है. चेहरा धोने के बाद ये टोनर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और स्किन फ्रेश महसूस होती है. यहे स्किन को मॉइश्चराइजर लगाने के लिए तैयार करता है. खीरा और ग्रीन टी जैसे नेचुरल तत्व एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जबकि गुलाब जल स्किन को सुकून देने का काम करता है.

घर पर ऐसे बनाएं खीरा-ग्रीन टी टोनर
इस टोनर को बनाने के लिए आपको जरूरत होगी 

  • 2 खीरे
  • 1 ग्रीन टी बैग (या ग्रीन टी का पानी)
  • थोड़ा सा गुलाब जल

इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. अब ग्रीन टी तैयार करें और ठंडी होने के बाद उसे खीरे के रस में मिला दें. आखिर में इसमें थोड़ा गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. तैयार किए गए मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें.

Advertisement

इस्तेमाल करने का सही तरीका
खीरे और ग्रीन टी से घर पर टोनर बनाने के बाद इसे सुबह चेहरा धोने या नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाने से पहले चेहरे पर स्प्रे करें. इसे रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन फ्रेश महसूस होगी. अगर नियमित रूप से करीब एक महीने तक इसका इस्तेमाल किया जाए, तो दाग-धब्बे और झाइयां हल्की पड़ने में मदद मिल सकती है.

कैसे काम करता है ये टोनर?
एक्सपर्ट्स की मानें तो खीरा, ग्रीन टी और गुलाब जल तीनों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. हालांकि, इसे लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी घरेलू नुस्खे धीरे-धीरे असर दिखाता है, इसलिए लगाते ही चमत्कार की उम्मीद न करें. थोड़ा धैर्य बनाए रखना जरूरी होता है.

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • किसी भी नए घरेलू नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • अगर खुजली, जलन या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.
  • अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट अच्छा मिले तो रोजाना सनस्क्रीन लगाना और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है.
  • अगर झाइयां या दाग-धब्बे लंबे समय से हैं या तेजी से बढ़ रहे हैं, तो स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर रहेगा.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »