How to Get Glowing skin in Summer: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप न केवल त्वचा की नमी छीन लेती है बल्कि चेहरे को बेजान और डल भी बना देती है. ऐसे में चेहरे पर कठोर साबुन या केमिकल युक्त फेस वॉश का इस्तेमाल त्वचा के नेचुरल ऑयल्स को खत्म कर सकता है. अगर आप पार्लर जाए बिना घर पर ही ग्लास स्किन और गुलाबी निखार पाना चाहते हैं तो चावल का आटा और दही आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं. यह न केवल त्वचा को गहराई से साफ करता है बल्कि टैनिंग हटाकर चेहरे को ठंडक भी देता है.
चावल के आटे और दही के फायदे
नेचुरल एक्सफोलिएटर: चावल का आटा चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाकर बंद रोमछिद्रों को खोलता है.
टैनिंग से राहत: दही में मौजूद लैक्टिक एसिड सनबर्न और जिद्दी टैनिंग को हटाने में मदद करता है.
ग्लोइंग स्किन: यह कॉम्बिनेशन त्वचा के रंग को साफ करता है और चेहरे पर एक नेचुरल गुलाबी चमक लाता है.
एंटी-एजिंग: यह पैक ढीली त्वचा में कसाव लाता है और महीन रेखाओं को कम करने में सहायक है.
एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल: गर्मियों में निकलने वाले चिपचिपे तेल को सोखकर यह चेहरे को फ्रेश रखता है.
इस्तेमाल करने का तरीका
एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें और उसमें 1 से 2 चम्मच ताजी दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. आप चाहें तो इसमें चुटकी भर हल्दी, गुलाब जल और शहद भी मिला सकते हैं. ये तीनों चीजें स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं.
चेहरे को पानी से धोकर सुखा लें, फिर इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं.
इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें जब तक यह हल्का सूख न जाए.
अब हाथों को थोड़ा गीला करें और सर्कुलर मोशन में स्क्रब करते हुए ठंडे पानी से चेहरा धो लें. बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में 2 बार इसका प्रयोग करें.
aajtak.in