आजकल हर कोई साफ, चमकदार और बेदाग स्किन चाहता है. लेकिन चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के चलते स्किन बेजान हो जाती है. ऐसे में स्किन को ठीक करने के लिए लोग महंगे-से-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. अगर आप भी महंगे प्रोडक्ट्स खरीकर परेशान हो चुके हैं, तो ये खबर आपके लिए है.
दरअसल, स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए बाजार या पार्लर के चक्कर काटने के बजाय घर पर रखी चीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. स्किन को चमकदार और बेदाग बनाने के लिए दादी-नानी का एक नुस्खा बहुत काम आ सकता है. इसमें नारियल तेल के साथ रसोई में मौजूद दो आम चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. दावा किया जा रहा है कि ये मिश्रण स्किन की डलनेस कम करने, चेहरे को मॉइस्चराइज रखने और नेचुरल ग्लो पाने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इस वायरल नुस्खे को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.
नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चीजें
अगर आप स्किन को ग्लोइंग और साफ बनाना चाहते हैं तो नारियल तेल में कॉफी और नींबू या टमाटर का रस मिलाकर लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है. ये मिश्रण स्किन को मुलायम बनाने, डेड स्किन हटाने और चेहरे पर नेचुरल निखार लाने में मदद कर सकता है.
इस नुस्खे के लिए क्या-क्या चाहिए?
ये ग्लोइंग फेस पैक बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी.
कैसे तैयार करें फेस पैक
ये फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी में नारियल तेल और कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इसमें आधा चम्मच नींबू या टमाटर का रस मिलाएं और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
लगाने का सही तरीका
फेस पैक लगाने से पहले चेहरा साफ पानी से धो लें. अब तैयार मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें. इसके बाद इसे 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें.
आखिर यह नुस्खा कैसे काम करता है?
1. नारियल तेल: नारियल तेल स्किन के लिए अच्छा होता है. ये स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. इससे स्किन मुलायम और हाइड्रेटेड महसूस होती है.
2. कॉफी पाउडर: कॉफी का हल्का दरदरा टेक्शचर डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करता है, जिससे स्किन साफ और फ्रेश दिख सकती है.
3. नींबू या टमाटर का रस: नींबू और टमाटर दोनों विटामिन-सी के बढ़िया सोर्स हैं. ये स्किन को फ्रेश लुक देने और हल्का ब्राइटनिंग इफेक्ट देने में मदद कर सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क