ओल्ड फैशन चूड़ा छोड़ें, रंग-बिरंगी चूड़ियों संग पहनें झुमकी वाले कंगन, सोलह श्रृंगार में लगेंगे चार चांद

Karwa Chauth Styling Tips: अगर आप भी आज करवा चौथ पर सबसे सुंदर और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो सोलह श्रृंगार के दौरान कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ झुमकी वाले कंगन जरूर पहनें. ये आजकल काफी ट्रेंड में हैं. ये साड़ी, लहंगा और सूट हर किसी के साथ खूब जचते हैं.

Advertisement
करवा चौथ पर पहनें झुमके वाले कंगन (Photo: ITG) करवा चौथ पर पहनें झुमके वाले कंगन (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

Karwa Chauth Styling Tips: करवा चौथ का त्योहार हर शादीशुदा महिला के लिए बेहद खास और भावुक क्षण होता है. इस पावन अवसर पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को पूजा व चंद्र दर्शन के लिए सोलह श्रृंगार कर तैयार होती हैं.

सुहाग के इस श्रृंगार में हाथों की चूड़ियों का एक अलग ही महत्व है. लेकिन इस बार सुहागिनें अपनी पसंदीदा रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियों के साथ झुमकी कंगन को मैच कर बेहद खूबसूरत और रॉयल लुक पा सकती हैं. झुमकी की लटकन और कांच की चूड़ियों की मधुर खनक आपके फेस्टिव लुक को एकदम खास और ब्राइडल जैसा निखार देगी.

Advertisement

कैसे करें स्टाइल
सेंटर और कॉर्नर झुमका सेट: कलाई के दोनों सिरों पर एक-एक चौड़ा कुंदन या जिरकॉन वर्क वाला झुमका कड़ा लगाएं और बीच में अपनी साड़ी या लहंगे के रंग से मैचिंग (जैसे लाल, मैरून या हरी) कांच की चूड़ियां भरें.

मोतियों और नगीनों से सजे झुमकी वाले कंगन

वेलवेट चूड़ी स्टाइल

पिछले कुछ समय से वेलवेट कंगन और चूड़ियां भी काफी ट्रेंड में हैं. इसके साथ झुमकी वाले कंगन आजकल शादियों, त्योहारों और विशेष अवसरों पर बेहद पसंद किए जाते हैं. ये कंगन मुलायम और सुंदर वेलवेट कपड़े से कवर होते हैं जो लाल, रानी पिंक, हरा, मेहरून और पेस्टल जैसे सभी रंगों में मिलते हैं. इन्हें आप किसी भी टाइम के कंगनों के साथ स्टाइल कर सकती हैं.

वेलवेट डिजाइन सेट

मल्टीकलर चूड़ी और सिल्क थ्रेड झुमका: अगर आप बहुरंगी आउटफिट पहन रही हैं तो पीले, लाल और हरे रंग की कांच की चूड़ियों के साथ सिल्क थ्रेड वाले लटकन झुमका कड़े पेयर करें. यह कॉम्बिनेशन बहुत वाइब्रेंट दिखता है.

Advertisement

एंटीक गोल्ड और कुंदन कड़े: बनारसी या कांजीवरम सिल्क साड़ी के साथ एंटीक फिनिश वाले कुंदन झुमका बैंगल्स बहुत जचते हैं. इन्हें लाल या रानी पिंक कांच की चूड़ियों के साथ कस्टमाइज करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »