How to clean Kitchen Window: महंगे क्लीनर भी फेल! किचन की काली-चिपचिपी खिड़की को चमका देगी ये चीज, बदल जाएगा पूरा लुक

किचन में खाना बनाते समय उठने वाले तेल और मसालों के धुएं से खिड़कियां अक्सर काली, ऑयली और बेहद चिपचिपी हो जाती हैं. ऐसे में कई लोग बाजार के महंगे और केमिकल युक्त क्लीनर से घंटों तक इसे रगड़ते हैं लेकिन फिर भी मनचाही सफाई नहीं हो पाती. यहां हम आपको रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों से इस जिद्दी गंदगी को साफ करने के ट्रिक्स बता रहे हैं.

Advertisement
अब चमकेगी किचन की खिड़की (Photo: ITG) अब चमकेगी किचन की खिड़की (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

घर के अन्य हिस्सों की तुलना में किचन की सफाई करना सबसे मुश्किल काम माना जाता है. रोजाना तड़का लगाने और छौंकने के कारण उड़ने वाला तेल, घी और काले धुएं की परत किचन की खिड़कियों, जाली और ग्रिल पर जमा होने लगती है. समय के साथ यह परत इतनी सख्त और चिपचिपी हो जाती है कि इसे सामान्य साबुन या सर्फ से साफ करना नामुमकिन सा लगने लगता है. कई बार तो महिलाएं इन्हें रगड़-रगड़कर थक जाती हैं लेकिन खिड़की का कालापन दूर नहीं होता.

Advertisement

अगर आपके किचन की खिड़की भी तेल और कालिख की वजह से अपनी चमक खो चुकी है तो अब आपको बाजार से महंगे और हानिकारक केमिकल वाले क्लीनर लाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आपकी रसोई की शेल्फ पर ही एक ऐसी जादुई चीज मौजूद है जो इस जिद्दी चिपचिपाहट को चुटकियों में पिघला सकती है. 

खिड़की की चिकनाई और कालापन दूर करने की खास ट्रिक्स 
किचन की काली और चिपचिपी खिड़की को आसानी से चमकाने के लिए आप इन घरेलू ट्रिक्स को अपना सकते हैं.

लिक्विड डिश सोप और बेकिंग सोडा: एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश जेल मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को खिड़की के चिपचिपे और काले हिस्सों पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक पुराने टूथब्रश या स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें, सारी चिकनाई मक्खन की तरह निकल जाएगी.

Advertisement

सफेद सिरका और गर्म पानी: एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और हल्का गर्म पानी मिलाएं. इसे पूरी खिड़की और जाली पर अच्छी तरह स्प्रे करें. 10 मिनट बाद एक सूती कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर खिड़की को पोंछ लें. सिरके का एसिड तेल को तुरंत काट देता है.

कॉर्नफ्लोर और मैदा आएगा काम: अगर खिड़की की जाली में तेल और धूल जम गई है, तो उस पर थोड़ा सा सूखा मैदा या कॉर्नफ्लोर छिड़क दें. मैदा सारी चिकनाई को सोख लेगा. 5 मिनट बाद एक सूखे ब्रश से जाली को झाड़ दें और फिर गीले कपड़े से साफ कर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »