Burnt kadhai cleaning hack: खाना बनाते समय अक्सर कड़ाही का इस्तेमाल काफी अधिक होता है. ऐसे में कड़ाही का जलना भी स्वाभाविक बात है. ऐसे में जली हुई कड़ाही को साफ करना सबसे मुश्किल काम लगता है. ऐसे में उस कड़ाही को घंटों तक रगड़ने के बाद भी वो साफ नहीं होती. यदि आपकी कड़ाही भी ऐसी काली हो गई है और जल गई है तो आज हम आपको कुछ ऐसे देसी जुगाड़ बता रहे हैं जिससे आपको बाहर से कोई महंगा केमिकल लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
बेकिंग सोडा और विनेगर
जली कड़ाही साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और विनेगर का कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट माना जाता है. सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा पानी डालें और उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दें. अब इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा विनेगर डालें. फिस उसे अच्छी तरह मिक्स करें और 5-10 मिनट तक उबलने दें.
आप देखेंगे कि कड़ाही की गंदगी अपने आप फूलकर ऊपर आने लगेगी. गैस बंद करें और कुछ देर ठंडा होने के बाद किसी सॉफ्ट स्क्रबर से इसे साफ कर लें. आपकी कड़ाही बिल्कुल नए जैसी चमक जाएगी.
नींबू और नमक का कमाल
अगर कड़ाही बहुत ज्यादा जल गई है तो नींबू और नमक का इस्तेमाल करें. जली हुई जगह पर थोड़ा सा नमक छिड़कें और फिर उस पर आधा कटा हुआ नींबू रगड़ें.
नमक एक नेचुरल स्क्रब का काम करता है, जबकि नींबू का एसिड जली हुई परत को काटने में मदद करता है. इसे रगड़ने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर डिशवॉशर लिक्विड से धो लें. यह तरीका लोहे और एल्युमीनियम दोनों तरह की कड़ाही के लिए बहुत इफेक्टिव है.
प्याज का पानी भी है असरदार
सुनकर शायद आपको अजीब लगे, लेकिन प्याज का छिलका या कटा हुआ प्याज जली हुई कड़ाही को साफ करने में बहुत मदद करता है. कड़ाही में पानी भरें और उसमें ढेर सारे प्याज के छिलके डालकर उबाल लें.
कुछ देर उबालने के बाद आप देखेंगे कि कड़ाही का जला हुआ हिस्सा ढीला पड़ गया है. इसे नॉर्मल साबुन से साफ कर लें. ये सारे तरीके न केवल आपकी मेहनत बचाएंगे, बल्कि आपकी कड़ाही को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखेंगे.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क