Popcorn making secret: आग पर रखते ही क्यों फट जाता है मक्के का दाना? अंदर बनता है टायर से 4 गुना ज्यादा दबाव, ये है पॉपकॉर्न का सीक्रेट

क्या आपने कभी सोचा है कि किचन में रखा मक्के का छोटा सा दाना आग पर जाते ही धमाके के साथ पॉपकॉर्न क्यों बन जाता है? आइए जानते हैं कि आखिर दाने के अंदर ऐसा क्या होता है कि वह फट जाता है और पॉपकॉर्न बन जाता है.

Advertisement
मक्के से पॉपकॉर्न बनने के पीछे एक साइंस है. (Photo: AI Generated) मक्के से पॉपकॉर्न बनने के पीछे एक साइंस है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

Popcorn making secret: मूवीज देखते समय या फिर बारिश में मौसम के मजे लेते हुए पॉपकॉर्न खाना काफी अच्छा लगता है. अक्सर टाइमपास के लिए खाने वाला ये मजेदार स्नैक्स खाने में तो काफी अच्छा लगता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मक्के के दानों को जब आग के संपर्क में रखा जाता है तो ये फटकर पॉपकॉर्न क्यों बन जाता है. दरअसल, मक्का से पॉपकॉर्न बनने के पीछे फिजिक्स और थर्मल इंजीनियरिंग छिपी हुई है.

Advertisement

यह प्रोसेस एक खास किस्म के मक्के के साथ ही मुमकिन होता है जिसे जुसर वैरायटी या Zea Mays Everta कहते हैं. यदि आप साधारण मक्के को आग पर रखेंगे तो वह पॉपकॉर्न नहीं बनेगा. तो आइए मक्के के दाने से पॉपकॉर्न के पीछे का साइंस जान लीजिए.

क्या है दाने के अंदर का सीक्रेट?

हर पॉपकॉर्न वाले मक्के के दाने के पास एक गजब की वाटर-टाइट और बेहद मजबूत बाहरी परत होती है जिसे पेरीकार्प (Pericarp) कहते हैं. इस परत की खूबी यह है कि यह बहुत सख्त होती है और उस दाने के अंदर मौजूद पानी की एक बूंद (करीब 14 फीसदी हिस्सा) और स्टार्च बहुत ही टाइट तरीके से पैक्ड रहते हैं.

जब हम दाने को गर्म करते हैं, तो अंदर मौजूद पानी की बूंद भाप में बदलने लगती है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, अंदर की भाप का प्रेशर बहुत ज्यादा होता जाता है.

Advertisement

वैज्ञानिक आंकड़ों के मुताबिक, दाने के भीतर का दबाव करीब 135 पाउंड प्रति वर्ग इंच (135 psi) तक पहुंच जाता है. यह प्रेशर एक कार के टायर के दबाव से भी 4 गुना अधिक होता है. जब तापमान 180 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है तो वह कड़क पेरीकार्प परत इस भयानक प्रेशर को झेल नहीं पाती और धमाके के साथ फट जाती है.

अचानक ठंडा होना भी साइंस

जैसे ही यह दाना फटता है, अंदर का उबलता हुआ जिलेटिन जैसा स्टार्च पलक झपकते ही बाहर आ जाता है. बाहर आते ही हवा के संपर्क में आते ही यह ठंडा हो जाता है और एक सफेद, फूले हुए और जालीदार पॉपकॉर्न का रूप ले लेता है. यही वजह है कि मक्के का यह छोटा सा दाना अपनी बनावट के कारण एक टेस्टी स्नैक्स में बदल जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »