Homemade Face Toners: झुर्रियां और फाइन लाइंस से मिलेगा छुटकारा! किचन में रखी इन चीजों से बनाएं फेस टोनर, गुलाब सा खिलेगा चेहरा

Homemade Face Toners: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए स्किन केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है. इसके लिए चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करना, फिर टोनर और मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी होता है. आज इस खबर में हम आपको घर पर DIY फेस टोनर यानी नेचुरल तरीके से टोनर बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इन टोनर को रोजाना इस्तेमाल करने से आपकी स्किन हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी.

Advertisement
हर स्किन टाइप के लिए बेस्ट हैं ये DIY फेस टोनर, जानें बनाने का आसान तरीका (Photo- Getty Image) हर स्किन टाइप के लिए बेस्ट हैं ये DIY फेस टोनर, जानें बनाने का आसान तरीका (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

Homemade Face Toners: स्किन को हेल्दी और नेचुरली ग्लोइंग बनाए रखने के लिए फेस टोनर बहुत जरूरी माना जाता है. टोनर न सिर्फ स्किन को साफ और फ्रेश बनाता है, बल्कि स्किन का pH बैलेंस बनाए रखने, पोर्स को टाइट करने और चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल व गंदगी हटाने में भी मदद करता है. वैसे तो मार्केट में कई तरह के टोनर मिलते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर टोनर या तो महंगे होते हैं या फिर उनमे केमिकल्स होते हैं.

Advertisement

अच्छी बात यह है कि आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से बहुत ही आसानी से DIY टोनर बना सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान और नेचुरल होममेड फेस टोनर के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. इन्हें रोजाना लगाने से स्किन हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बनी रहेगी. 

1. एलोवेरा और गुलाब जल टोनर
एलोवेरा और गुलाब जल का टोनर बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच गुलाब जल लें. एक साफ कटोरी में दोनों चीलें डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इस मिश्रण को साफ स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें. 

फेस वॉश के बाद इस टोनर को चेहरे पर स्प्रे करें. एलोवेरा मे कुलिग प्रॉपर्टी होती है जो स्किन को ठंडक और आराम देती है, जबकि गुलाब जल स्किन को टोन और हाइड्रेट करने में मदद करता है. इस टोनर को रोजाना लगाने से स्किन का pH बैलेंस बेहतर होता है और ड्राईनेस की समस्या कम होती है.

Advertisement

2. ग्रीन टी और टी ट्री ऑयल टोनर
ग्रीन टी और टी ट्री ऑयल टोनर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जिनकी स्किन ऑयली या कॉम्बिनेशन वाली है. इस टोनर को बनाने के लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच ग्रीन टी डालकर तब तक उबाले, जब तक पानी आधा न रह जाए. इसके बाद जब ग्रीन टी को ठंडा होने दें. 

ठंडी होने पर इसे एक साफ स्प्रे बोतल में भरें और इसमें 5–6 बूंदें टी ट्री ऑयल मिला दें. अब स्प्रे बोतल का ढक्कन बंद कर अच्छी तरह हिला लें, ताकि सब कुछ अच्छे से मिक्स हो जाए. इस टोनर को फ्रिज में रखकर स्टोर करें और चेहरे धोने के बाद इसका इस्तेमाल करें. यह टोनर ओपन पोर्स को कम करने और स्किन को फ्रेश व ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.

4. राइस वाटर टोनर
राइस वाटर टोनर बनाने के लिए 1/2 कप चावल को एक कटोरे में निकालकर अच्छी तरह धो लें. धोते समय पानी को 2–3 बार बदलें, ताकि चावल का स्टार्च निकल जाए. इसके बाद धुले हुए चावल को एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर रातभर या कम से कम 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.अब चावल को छान लें और बचे हुए पानी को एक साफ स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रख लें. चाहे तो इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं. 

Advertisement

चावल के पानी में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण  झुर्रियों और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं. इसे रोजाना लगाने से स्किन टाइट और यंग नजर आती है. साथ ही यह दाग-धब्बों को कम करने और स्किन टेक्सचर को बेहतर बनाने में भी मदद करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement