क्या आप भी हैं झड़ते बालों से परेशान हैं? इन 4 हर्बल तेलों से मिलेगी राहत

बालों की सही देखभाल से झड़ने और टूटने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे हर्बल तेल के बारे में बताएंगे, जिन्हें रेगुलर बालों पर लगाने से बाल झड़ों से मजबूत होते हैं और उनका झड़ना काफी हद तक कम होता है.

Advertisement
झड़ते बालों के लिए वरदान हैं ये 4 हर्बल तेल (Photo- Adobe stock) झड़ते बालों के लिए वरदान हैं ये 4 हर्बल तेल (Photo- Adobe stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

आज के समय में बालों का झड़ना और टूटना एक आम समस्या बन गई है. खराब खानपान, बढ़ता तनाव, प्रदूषण और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स इसका बड़ा कारण हैं. ऐसे में बालों की सही देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है. अगर आप भी बालों की इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ हर्बल तेल आपकी मदद कर सकते हैं. रेगुलर इन तेलों से बालों की मसाज करने से  बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों की ग्रोथ में सुधार हो सकता है.

Advertisement

भृंगराज तेल
भृंगराज तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे स्कैल्प पर लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बाल टूटने कम हो जाते हैं. कई लोगों को इससे अच्छी नींद में भी मदद मिलती है.

आंवले का तेल
आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसका तेल बालों को जड़ों से मजबूत करता है और बालों का नेचुरल कलर बनाए रखने में मदद करता है. इसे हल्का गर्म करके स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करना बेहतर होता है.

नारियल तेल
नारियल तेल बालों के लिए सबसे आम और असरदार तेलों में से एक है. यह बालों को पोषण देता है और उन्हें टूटने से बचाता है. यह बालों को मुलायम और मजबूत बनाता है.

कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल थोड़ा गाढ़ा होता है, लेकिन बालों की ग्रोथ के लिए काफी असरदार माना जाता है. इसे नारियल या जोजोबा तेल के साथ मिलाकर लगाना बेहतर रहता है, जिससे यह आसानी से स्कैल्प में पहुंच सके.

Advertisement

ध्यान रखें कि बालों में तेल लगाने के बाद हल्के हाथों से कम से कम 5 मिनट मसाज करें और बाल धोने से 1 से 2 घंटे पहले तेल लगाना सबसे सही माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement