How To Get Thick Long Hair: जब भी घने बालों की बात होती है लोग अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों की यादों में खो जाते हैं. आजकल बालों का टूटना बहुत ही आम हो गया है, जिसकी वजह बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान को माना जाता है. ऐसे में बालों को घना, मजबूत और चमकदार बनाने के लिए हर दूसरा व्यक्ति महंगे सीरम, ट्रीटमेंट और तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च कर रहा है. लेकिन मशहूर हर्बल ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन का मानना है कि खूबसूरत बालों का राज किसी महंगे प्रोडक्ट में नहीं, बल्कि सही देखभाल और नेचुरल चीजों में छिपा है.
दशकों से अपने घने, लंबे और चमकदार बालों के लिए जानी जाने वाली शहनाज हुसैन ने अपने हेयर केयर का एक खास नुस्खा शेयर किया है. वो इसे अपने घने बालों का राज बताती हैं. वो नुस्खा है हिना (मेहंदी) और अंडे से बना हेयर मास्क, जो बालों को कंडीशन करने के साथ उन्हें मजबूती देने में मदद करता है. आइए जानते हैं इस आसान घरेलू हेयर मास्क को बनाने और लगाने का सही तरीका.
शहनाज हुसैन के घने बालों का सीक्रेट है ये देसी हेयर मास्क
शहनाज हुसैन के मुताबिक, बालों को सिर्फ बाहर से नहीं बल्कि अंदर से भी पोषण की जरूरत होती है. वो बताती हैं कि बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट और हीट स्टाइलिंग से बाल कमजोर हो सकते हैं, इसलिए नेतुरल चीजों से समय-समय पर बालों को पोषण देना जरूरी है.
उनका फेमस मेहंदी-अंडे वाला हेयर मास्क बालों को डीप कंडीशनिंग देने में मदद करता है. मेहंदी बालों को नेचुरल कंडीशनिंग देती है, वहीं अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूती देने में मदद करता है.
मेहंदी और अंडे का हेयर मास्क बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
ऐसे तैयार करें शहनाज हुसैन वाला हेयर मास्क
1. सबसे पहले एक बाउल में मेहंदी पाउडर लें और उसमें गुनगुना पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी ब्लैक टी या नारियल तेल भी मिला सकते हैं.
2. अब इस मिश्रण को ढककर करीब 2 से 4 घंटे के लिए रख दें, ताकि मेहंदी अच्छी तरह तैयार हो जाए. इसके बाद लगाने से ठीक पहले इसमें अंडा फेंटकर मिला दें और एक क्रीमी पेस्ट तैयार कर लें.
बालों में लगाने का सही तरीका
बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में पार्टीशन करते हुए बांट लें और इस मास्क को जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक अच्छी तरह लगाएं. इसे करीब 45 मिनट से 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें. 1 घंटा पूरा होने के बाद पहले सिर्फ पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें, ताकि मेहंदी का पेस्ट निकल जाए. इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें.
सिर्फ हेयर मास्क नहीं, डाइट भी है शहनाज के खूबसूरत बालों का राज
शहनाज हुसैन का कहना है कि बालों की असली सेहत खाने-पीने की आदतों से भी जुड़ी होती है. वो अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को ज्यादा जगह देती हैं और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर रखती हैं.
वो अपनी डाइट में हरी सब्जियां (खासकर आयरन से भरपूर पत्तेदार सब्जियां), नट्स और सीड्स, दालें और बीन्स, प्रोटीन से भरपूर चीजें और भरपूर पानी को शामिल करती हैं.
बालों को खूबसूरत रखने के लिए शहनाज हुसैन की आसान टिप्स
शहनाज हुसैन के मुताबिक, बालों की देखभाल के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती. कुछ आसान आदतें लंबे समय तक बालों को हेल्दी, घने, लंबे और शाइनी रखने में मदद कर सकती हैं.
शहनाज हुसैन का मानना है कि बालों की खूबसूरती किसी ट्रेंड के पीछे भागने से नहीं, बल्कि सही देखभाल, पौष्टिक खानपान और प्राकृतिक चीजों के लगातार इस्तेमाल से आती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क