तेज और उमस भरी गर्मी से देश के कई इलाकों में बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है क्योंकि मई के महीने में सूरज की तपिश और हीटवेव लगातार जारी है. ऐसे में घर से बाहर निकलते ही शरीर पसीने से तर-बतर हो जाता है और डिहाइड्रेशन या हीटस्ट्रोक जैसी बीमारियों का रिस्क काफी बढ़ जाता है. अक्सर लोग इस बात पर फोकस करते हैं कि गर्मियों में क्या नहीं पहनना चाहिए लेकिन असली समझदारी सही रंगों और फैब्रिक को चुनने में भी है. साइंस के अनुसार, आप जो कपड़े पहनते हैं उनका रंग और उनकी बनावट सीधे आपके शरीर के तापमान को प्रभावित करती है. तो आइए जानते हैं ऐसे ही 3 बेस्ट कलर्स के बारे में, जो इस भीषण गर्मी में भी आपकी बॉडी को नेचुरल तरीके से कूल रखने का काम करेंगे.
एवरग्रीन व्हाइट (सफेद रंग)
गर्मियों के सीजन में सफेद रंग को सबसे बेस्ट और एवरग्रीन माना जाता है. इसके पीछे एक सीधा साइंटिफिक रीजन काम करता है. इंटरनेशनल आउटडोर एक्सपर्ट और क्लोदिंग रिसर्च वेबसाइट फील्डशीर के मुताबिक, सफेद रंग में हाई अल्बेडो (Albedo Effect) होता है जिसका मतलब है कि यह सूरज की रोशनी और हीट को बिल्कुल भी सोखता नहीं है.
सफेद कपड़ा अपने ऊपर पड़ने वाली धूप को वापस रिफ्लेक्ट (परावर्तित) कर देता है और ऐसे कपड़े पहनने से आपकी त्वचा तक सीधी धूप नहीं पहुंचती और बॉडी का टेम्परेचर मेंटेन रहता है.
लाइट या पेस्टल कलर्स (स्काई ब्लू और मिंट ग्रीन)
यदि आप सफेद रंग पहनकर बोर हो चुके हैं तो लाइट या पेस्टल शेड्स जैसे स्काई ब्लू (हल्का नीला) या मिंट ग्रीन (हल्का हरा) एक बेहतरीन ऑप्शंस हैं. साइंस और वेदर रिसर्च पर आधारित मीडिया रिपोर्ट WFMY न्यूज के अनुसार, डार्क मस्टर्ड या मरून कपड़ों के मुकाबले लाइट ग्रे और पेस्टल कलर्स के कपड़े धूप में 30 से 35 डिग्री तक कम गर्म होते हैं.
ये हल्के रंग बहुत ही कम थर्मल रेडिएशन एब्जॉर्ब करते हैं. इसके साथ ही ये विजुअल कूलिंग भी देते हैं, जिससे आपको साइकोलॉजिकली काफी फ्रेश और रिलैक्स्ड फील होता है.
बेज या क्रीम कलर (Beige or Cream)
हेल्थ और वेलनेस गाइडेंस देने वाली अमेरिकी यूनिवर्सिटी वेबसाइट टेक्सास A&M एग्रीलाइफ़ एक्सटेंशन के एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑफ-व्हाइट, बेज या क्रीम कलर भी गर्मियों के लिए लाइफ-सेवर साबित होते हैं. न्यूट्रल और हल्के शेड्स जैसे बेज कलर सूरज की इन्फ्रारेड किरणों के असर को ब्लॉक करते हैं. यह कलर आपको एक क्लासी और प्रोफेशनल लुक देने के साथ-साथ लू के खतरे को काफी कम कर देता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क