Crispy Monsoon Snacks: बारिश में पकौड़े नहीं, अब घर बनाकर खाएं ये 4 क्रिस्पी स्नैक्स, चाय का मजा हो जाएगा दोगुना!

बारिश के मौसम में चाय के साथ पकौड़े खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन बार-बार डीप-फ्राई स्नैक्स सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इस मानसून में बिना तले बनाएं 4 क्रिस्पी और स्वादिष्ट स्नैक्स. वेजिटेबल कटलेट से लेकर पालक कबाब तक, ये रेसिपीज बनाने में आसान और स्वाद में लाजवाब हैं.

Advertisement
चाय के साथ स्नैक्स हेल्दी भी ट्राई कर सकते हैं. (PHOTO:AI) चाय के साथ स्नैक्स हेल्दी भी ट्राई कर सकते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

Crispy Monsoon Snacks: जैसा मौसम वैसा ही खाना खाने का मन करने लगता है, गर्मी में ठंडा-ठंडा शरबत तो सर्दियों में पराठे वैसे ही बारिश के मौसम में घरो में पकौड़े बनना शुरू हो जाते हैं. बारिश शुरु होते ही चाय के साथ कुछ गरमागरम और क्रिस्पी खाने का मन करने लगता है. लेकिन हर बार डीप फ्राई स्नैक्स खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता.

Advertisement

अगर आप भी मानसून में कुछ नया, स्वादिष्ट और क्रिस्पी ट्राई करना चाहते हैं, तो बिना ज्यादा तेल में तले बनने वाले स्नैक्स आप ट्राई कर सकते हैं. एक तो इनको घर में बनाना भी आसान है और चाय के साथ इनका स्वाद भी लाजवाब लगता है. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 4 हेल्दी और क्रिस्पी स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बहुत पसंद आएंगे, इनकी रेसिपी भी बहुत सिंपल है.

वेजिटेबल कटलेट

आलू, गाजर, बीन्स, मटर और अपनी पसंद की अन्य सब्जियों से मजेदार वेजिटेबल कटलेट तैयार किए जा सकते हैं. सब्जियों को उबालकर मैश करें और इसमें मसाले, ब्रेड क्रम्ब्स या ओट्स मिलाएं. इसके बाद छोटे-छोटे कटलेट बनाकर इन्हें एयर फ्रायर, ओवन या तवे पर बहुत कम तेल में सेंक लें. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये कटलेट चाय के साथ काफी टेस्टी लगते हैं.

Advertisement

रोस्टेड मखाना

अगर आप कुछ हल्का और झटपट बनने वाला स्नैक चाहते हैं, तो रोस्टेड मखाना ट्राई कर सकते हैं. मखाने को कड़ाही में धीमी आंच पर भूनें और इसमें थोड़ा घी, नमक, काली मिर्च, चाट मसाला या अपनी पसंद के मसाले डालें. यह स्नैक लाजवाब होने के साथ-साथ पेट के लिए भी हल्का होता है.

 स्वीट कॉर्न चाट

बारिश के मौसम में अगर आप कुछ हल्का, चटपटा और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो स्वीट कॉर्न चाट एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए उबले हुए स्वीट कॉर्न में बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरा धनिया और हरी मिर्च मिलाएं. अब इसमें नींबू का रस, चाट मसाला, काला नमक और थोड़ी लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. चाहें तो इसमें थोड़ा बटर या चीज भी मिला सकते हैं. 

पालक कबाब 

बरसात में चाय के साथ कबाब खाना भी बेस्ट होता है और इसे बनाना भी आसान है. इसके लिए बस सबसे पहले पालक को हल्का उबालकर बारीक काट लें. इसमें उबला हुआ आलू, बेसन या ओट्स, अदरक, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर मिक्सर तैयार करें. अब छोटे-छोटे कबाब बनाकर नॉन-स्टिक तवे पर धीमी आंच पर बिना तेल के दोनों तरफ से सेंकें. कबाब को बीच-बीच में पलटते रहें, जब तक वे बाहर से सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं. 

Advertisement

चाय के साथ बनाएं बेस्ट कॉम्बिनेशन

मानसून में स्नैक्स बनाते समय डीप फ्राई करने के बजाय आप कम तेल और फ्राई किए बिना भी टेस्टी स्नैक्स बना सकते हैं. इससे स्नैक्स का स्वाद भी बना रहता है और वो हेल्दी भी होते हैं. अगली बार बारिश में पकौड़ों के बजाय इन 4 क्रिस्पी स्नैक्स को जरूर ट्राई करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »