Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

प्राइवेट पूल, रूफटॉप बार और ट्रॉफी वॉल तक, KKR स्टार रिंकू सिंह का 3.5 करोड़ का घर है बेहद आलीशान, Inside Photos

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST
  • 1/8

Rinku Singh's luxurious bungalow: शाहरुख खान की आईपीएल (IPL) टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विस्फोटक बल्लेबाज र‍िंकू सिंह (Rinku Singh) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं.  कभी अपनी तेज बल्लेबाजी को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में ही बने रहते हैं. रिंकू सिंह की कहानी काफी इंस्पायरिंग भी है, क्योंकि तंग गलियों और गैस एजेंसी के छोटे से स्टाफ क्वार्टर की वह सीलन भरी दीवारों का सफर तय करके आज अपने दम पर रिंकू सिंह एक आलीशान घर के मालिक हैं. उनका घर किसी महल से कम नहीं है, जिसकी झलक अक्सर ही सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है. 

(Photo: Instagram@rinkukumar12)

  • 2/8

रिंकू सिंह का ड्रीम विला वीणा पैलेस उनकी मेहनत और सफलता की कहानी बताता है. मॉर्डन वर्ल्ड में भी क्रिकेटर अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़े हुए हैं. इस आलीशान घर का नाम अपनी मां के सम्मान में रखा, जिससे साबित होता है कि उनके लिए परिवार ही सबसे बड़ी दौलत है, उनकी यही सादगी फैंस के बीच उनके प्रति प्यार और क्रेज को और बढ़ाती हैं.जहां उनका पुराना बेहद मामूली था, वहीं आज उनका विला देखने आज दूर-दूर से लोग आते हैं.

(Photo: Instagram@rinkukumar12)

  • 3/8

रिंकू सिंह के नाम अलीगढ़ में एक आलीशान घर है, 2 नवंबर 2024 को उन्हें घर की चाबी सौंपी गई है. यह घर अलीगढ़ की पॉश 'ओजोन सिटी' के गोल्डन एस्टेट में बना है और अंदर से भी उनका घर बेहद खूबसूरत है. जहां पहले वो एक छोटे से घर में रहते हैं, आज वो एक आलीशान विला में लग्जरी लाइफ जी रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये है.

(Photo: screengrab/Youtube)

Advertisement
  • 4/8

तीन मंजिलों में फैले इस आलीशान बंगले में कदम रखते ही लग्जरी और सुकून का एहसास होता है, जहां बड़े-बड़े कमरे और खुला डाइनिंग एरिया है, जहां वो अपनी फैमिली के साथ सुकून भरे पल बिताते हैं. 

(Photo: screengrab/Youtube)

  • 5/8

घर के इंटीरियर में इस्तेमाल किए गए बेज और म्यूट ग्रीन जैसे हल्के रंग रिंकू के सौम्य और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को दिखाते हैं, जहां आलीशान फर्नीचर और बड़ी खिड़कियां उनके घर को शानदार बनाता है. 
 

(Photo: Instagram@rinkukumar12)

  • 6/8

विला में मौजूद छह बेडरूम और दो एक्स्ट्रा गेस्ट रूम्स को लकड़ी के महीन काम और वार्म लाइटिंग से सजाया गया है. रिंकू के  परिवार में उनके पांच भाई-बहन है और उनकी छोटी बहन नेहा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने घर की झलक फैंस को दिखाती रहती हैं.

(Photo: Instagram@rinkukumar12)

Advertisement
  • 7/8

रिंकू सिंह ने अपने इस ड्रीम होम में अपने लिए एक प्राइवेट स्विमिंग पूल भी बनवाया है और इसके अलावा छत पर एक स्टाइलिश रूफटॉप बार भी है, जो उनके दोस्तों की महफिल के लिए खासतौर पर बनाया गया है.

(Photo: screengrab/Youtube)

 
 

  • 8/8

घर के सबसे खास कोने में सजी ट्रॉफी वॉल पर रखे मेडल और 35 नंबर वाली जर्सी उनके घर को उनकी मेहनत याद दिलाती है. जिसकी बदौलत ही वो आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं और भारत का नाम रौशन कर रहे हैं. लिविंग रूम में रिंकू की खूब सारी फोटोज भी लगी हैं और उनके घर का सफेद रंग का मंदिर भी बेहद शानदार है.

(Photo: Instagram@rinkukumar12)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement