भिंडी की सब्जी बनाते समय क्यों डालते हैं दही? वजह जानकर आप भी आजमाएंगे ये आसान किचन ट्रिक

गर्मियों में भिंडी की सब्जी हर घर में बनती है, लेकिन कई बार लोग भिंडी की सब्जी बनाते समय उसमें एक चम्मच दही मिला देते हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि दही की अम्लीयता चिपचिपापन कम कर सब्जी को लाजवाब स्वाद, बेहतरीन टेक्सचर और एक्स्ट्रा पोषण देती है.

Advertisement
दही डालकर भिंडी का स्वाद बढ़ जाता है. (PHOTO:AI) दही डालकर भिंडी का स्वाद बढ़ जाता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

गर्मियों के मौसम में भिंडी की सब्जी लगभग हर घर में बनाई जाती है और बच्चे तो इस सब्जी को बड़े मन से भी खाते हैं. भिंडी को बनाने के अलग-अलग तरीके होते हैं, कोई इसे आलू के साथ बनाता है तो कोई फ्राई, अचारी, दही वाली भिंडी बनाता है. मगर कुछ लोग सिंपल भिंडी की सब्जी बनाते समय उसमें एक चम्मच दही मिला देते हैं. क्या आप जानते  हैं कि भिंडी  में दही क्यों मिलाया जाता है, अगर नहीं जानते हैं तो यह आर्टिकल आपके बड़े काम का है.

Advertisement

भिंडी में दही को लोग सिर्फ टेस्ट बढ़ाने के लिए नहीं मिलाते हैं, बल्कि इसका एक बहुत बड़ा कारण है. यह एक पुरानी और बेहद कारगर किचन ट्रिक मानी जाती है, जिससे आपकी सब्जी को कई गुना लाजवाब बन जाती है, अगर आप दही डालने की असली वजह जान लेंगे तो आप खुद इस ट्रिक को हर बार भिंडी की सब्जी बनाते समय आजमाएंगे.

भिंडी में क्यों मिलाते हैं दही?

कई लोगों की शिकायत होती है कि भिंडी पकाते समय चिपचिपी या लिसलिसी हो जाती है. ऐसे में सब्जी का टेस्ट और टेक्सचर दोनों खराब हो जाते हैं. इसी समस्या से बचने के लिए कई लोग भिंडी बनाते समय उसमें दही मिलाते हैं. 

भिंडी में दही मिलाने के फायदे

चिपचिपापन कम करता है: भिंडी में मौजूद प्राकृतिक म्यूसीलेज (Mucilage) उसे लिसलिसा बनाता है. दही की हल्की अम्लीयता (Acidity) इस चिपचिपेपन को कम करने में मदद करती है, जिससे भिंडी सूखी और स्वादिष्ट बनती है.

Advertisement

 स्वाद में आता है नया ट्विस्ट: दही मिलाने से सब्जी में हल्का खट्टापन आ जाता है, जो मसालों के स्वाद को और उभार देता है. इससे भिंडी का स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है.

सब्जी बनती है ज्यादा मुलायम: दही भिंडी को अंदर से नरम बनाने में मदद करता है, जिससे सब्जी का टेक्सचर बेहतर हो जाता है.

 पोषण भी बढ़ता है: दही में कैल्शियम, प्रोटीन और अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं. इससे भिंडी की न्यूट्रिशन वैल्यू भी थोड़ी बढ़ जाती है.

भिंडी में दही कैसे मिलाएं?

  • सबसे पहले भिंडी को धोकर पूरी तरह सुखा लें, भिंडी को काटकर हल्का भून लें.
  • जब भिंडी का चिपचिपापन कम होने लगे, तब दो से तीन चम्मच फेंटा हुआ दही डालें.
  • दही डालते समय फ्लेम को स्लो रखें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं.
  • इसके बाद सारे मसाले डालकर मिलाएं और आपकी टेस्टी भिंडी की सब्जी तैयार हो जाएगी. 

अगर आपकी भिंडी अक्सर लिसलिसी बन जाती है, तो अगली बार इसमें थोड़ा दही मिलाकर देखें. यह न केवल चिपचिपापन कम करेगा बल्कि सब्जी के स्वाद और टेक्सचर को भी बेहतर बना देगा. यही वजह है कि कई लोग भिंडी बनाते समय इस आसान ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »