Smashed Cucumber Salad: जरा सोचिए अगर आपके सामने दाल-चावल, रोटी-सब्जी, दही और सलाद रखा हो, तो आप क्या ऐसा है जो आप या तो सबसे आखिर में खाना पसंद करेंगे या फिर खाएंगे ही नहीं? ज्यादातर लोगों को जवाब सलाद होगा. सलाद खाने का सबसे अंडररेटेड पार्ट होता है, लेकिन सबसे हेल्दी भी होता है. लेकिन लोग रोज सादा कटा खीरा-गाजर वाला सलाद खाकर बोर हो जाते हैं. अगर आप भी उन्हीं में शामिल हैं, जो रोज-रोज की सादा सलाद खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब कुछ नया ट्राय करने का समय है. गर्मियों में ठंडा, हल्का और टेस्टी खाने का मन करता है और ऐसे में मशहूर शेफ कुणाल कपूर का ये स्मैश्ड कुकुंबर योगर्ट सलाद आपके मूड को रिफ्रेश कर देगा और आपको सलाद का एक नया रूप टेस्ट करने का मौका भी देगा.
दही के साथ खीरा को मिलाकर बना ये सलाद आपके खाने का मजा दोगुना कर सकता है. ये सलाद सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि हेल्दी भी है. इसमें खीरे की फ्रेशनेस, दही की क्रीमीनेस और मसालों का शानदार फ्लेवर मिलता है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. चलिए जानते हैं गर्मी के मौसम में राहत पाने और स्वाद को बढ़ाने वाला ये सलाद कैसे बनाते हैं.
इंग्रेडिएंट्स:
स्मैश्ड कुकुंबर सलाद बनाने का तरीका:
1. सबसे पहले खीरों को बेलन या किसी भारी चीज से हल्का दबाकर क्रश करें. ध्यान रखें कि खीरे का बारीक पेस्ट नहीं बनाना है, सिर्फ छोटे-छोटे टुकड़े करने हैं.
2. अब खीरे में नमक डालकर कुछ देर के लिए रख दें ताकि उसका एक्स्ट्रा पानी निकल जाए.
3. एक बाउल में कसुंदी, नींबू का रस, ऑलिव ऑयल और स्प्रिंग अनियन डालकर अच्छी तरह मिला लें.
4. पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें और उसमें लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें. फिर इसमें चिली फ्लेक्स डाल दें.
5. अब इस गर्म चिली ऑयल को गाढ़े दही में मिलाएं. साथ में काला नमक, भुना जीरा और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें.
6. खीरे में तैयार किया हुआ मस्टर्ड मिक्स डालें और अच्छे से मिला लें. अब प्लेट में दही फैलाएं और ऊपर से मसालेदार खीरे डाल दें.
ये सलाद खाने में बहुत ही हल्का, ठंडा और काफी रिफ्रेशिंग होता है. गर्मियों में इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है. खीरे में कौलोरी बहुत कम होती है, इसलिए ये हेल्दी स्नैक या साइड डिश के तौर पर भी बढ़िया ऑप्शन है. अगर आप दाल-चावल, पराठा या किसी भी भारी खाने के साथ कुछ अलग और टेस्टी सर्व करना चाहते हैं, तो ये सलाद जरूर ट्राय करें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क