Sahjan Aloo ki Sabji Recipe: गरमा-गरम चावल के साथ बनाएं सहजन-आलू की चटपटी सब्जी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब

Sahjan Aloo ki Sabji Recipe: अगर आप रोजाना एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और खाने में कुछ टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो सहजन-आलू की सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको सहजन-आलू की सब्जी की चपटपटी रेसिपी बताएंगें जिसे आप आसानी से लंच या डिनर में बना सकते हैं.

Advertisement
लंच में बनाएं उंगलियां चाटने वाली सहजन-आलू की सब्जी (Photo-ITG) लंच में बनाएं उंगलियां चाटने वाली सहजन-आलू की सब्जी (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:13 PM IST

Sahjan Aloo ki Sabji Recipe: गर्मियों में आसानी से मिलने वाला सहजन, जिसे मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है, सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डाइजेशन को बेहतर रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करते हैं. इसे आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Advertisement

आज हम आपको सहजन और आलू की टेस्टी सब्जी बनाना बताएंगे, जिसे आप लंच या डिनर में आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी मांग-मांग कर खाएंगे. आइए जानते हैं सहजन-आलू की सब्जी बनाने का आसान और लाजवाब तरीका क्या है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (4 लोग के लिए)

250 ग्राम सहजन की फली
4-5 आलू 
1 बड़ा प्याज 
2 टमाटर
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट 
1 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच हल्दी 
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
2 बड़ा चम्मच हरा धनिया पत्ती 
तेल आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार

सहजन-आलू की सब्जी बनाते कैसे हैं?

  1. सहजन-आलू  की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की फली को अच्छी तरह साफ करके मीडियम साइज के टुकड़ों में काट लें और धो लें. 
  2. अब आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और उन्हें भी अच्छी तरह धो लें. टमाटर को काटने की जगह उसके ऊपर हल्का सा एक चीरा लगा दें. 
  3. इसके बाद प्रेशर कुकर में सहजन की फली, आलू, टमाटर, थोड़ा नमक और पानी डालें और 2-3 सीटी आने तक पका लें, फिर गैस बंद कर दें. 
  4. कुकर का प्रेशर निकलने के बाद सब्जी को छान लें और उसका पानी अलग रख लें. टमाटर का छिलका उतार लें. 
  5. अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम गैस पर गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें जीरा डालकर भूनें. इसके बाद प्याज का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पकाएं.
  6. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसालों को अच्छे से भून लें. फिर टमाटर डालकर कुछ देर पकाएं, ताकि मसाला अच्छी तरह तैयार हो जाए.
  7. इसके बाद उबले हुए आलू, सहजन की फली और बचा हुआ पानी डालें. स्वादानुसार नमक मिलाएं और सब्जी को कुछ देर उबलने दें, ताकि सारे मसाले अच्छी तरह मिल जाएं. 
  8. अंत में गैस बंद करें और ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालकर गार्निश करें. आपकी टेस्टी सहजन-आलू की सब्जी तैयार है. इसे गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement