Raw Mango Rice Recipe: गर्मियों के मौसम में अगर आप रोज के दाल-चावल से हटकर कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं तो साउथ इंडियन स्टाइल रॉ मैंगो राइस आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह डिश पके हुए चावल, कद्दूकस किए हुए कच्चे आम और हल्के मसालों के तड़के से तैयार की जाती है. इसमें कच्चे आम का खट्टापन, हल्का तीखापन और मूंगफली का क्रंच मिलकर शानदार स्वाद देते हैं. मैंगो राइस हल्के लंच या डिनर के लिए बेस्ट माना जाता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.
रॉ मैंगो राइस खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. कच्चे आम में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. यह डाइजेशन में भी आसान होता है और गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. आइए जानते हैं कि हेल्दी और टेस्टी रॉ मैंगो राइस कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूर होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कप पके हुए ठंडे चावल
1 मीडियम कच्चा आम (कद्दूकस किया हुआ)
2 बड़े चम्मच मूंगफली
1 बड़ा चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच उड़द दाल (ऑप्शनल)
1-2 हरी मिर्च (कटी हुई)
करी पत्ता
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया गार्निश के लिए
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क