Roti Pizza Recipe: रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर भारतीय घर में रोज बनाई जाती है. लेकिन कई बार खाने के बाद भी रोटी बच जाती है और समझ नहीं आता कि उसका क्या करें. कई लोग इन्हें फेंक देते हैं या बेमन से खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बची हुई रोटियां से आप अपनी पसंदीदा पिज्जा बना सकते हैं.
यह पिज्जा खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. सबसे अच्छी बात इसे बनाने के लिए न तो बाजार से पिज्जा बेस लाने की जरूरत है और न ही महंगे ओवन या पिज्जा मेकर की. आइए जानते हैं कि घर पर बची हुई रोटी से कैसे क्रिस्पी और टेस्टी पिज्जा बनाया जा सकता है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 बासी रोटी
2 चम्मच सॉस (टमाटर या पिज्जा सॉस)
आधा प्याज (स्लाइस में कटा हुआ)
1 शिमला मिर्च (स्लाइस में कटी हुई)
1 टमाटर (स्लाइस में कटा हुआ, पहले बीज निकाल लें)
आधा कप पनीर (कद्दूकस या छोटे टुकड़ों में)
1 कप मोजेरेला चीज (या सिर्फ चीज भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो स्वादानुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क