Instant Pyaaz Ka Achar: बासी रोटी भी लगेगी शाही पकवान! ट्राई करें ये इंस्टेंट प्याज का अचार, बिना सब्जी के भी चट कर जाएंगे 4 रोटी
Instant Pyaaz Ka Achar: आपने आज तक आम, नींबू और हींग का अचार तो खूब खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी प्याज का अचार खाया है? अगर नहीं तो बता दें प्याज का अचार सिर्फ दो मिनट में बनकर तैयार हो जाता है. प्याज का अचार खाने में इतना चटाकेदार होता है कि ये बासी रोटी को भी स्वादिष्ट बना दोगा.
Instant Pyaaz Ka Achar: गर्मियों का मौसम आते ही किचन में घंटों पसीना बहाना किसी सजा से कम नहीं लगता. ऊपर से गर्मी ऐसी कि भूख तो जैसे कहीं गायब ही हो जाती है. ऐसे में लोग कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो ना केवल जल्दी बन जाए बल्कि आपके सादे से, कम स्वाद वाले खाने को भी चटाकेदार और स्वादिष्ट बना दे. इस मौसम में लोग आम से लेकर हींग और नींबू तक के अचार खाते हैं. ये अचार तो आपने कभी न कभी जरूर चखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी प्याज का अचार खाया है? जी हां, चौंकिए मत क्योंकि प्याज का अचार भी होता है.
प्याज का अचार न केवल स्वाद में चटाकेदार है, बल्कि बनकर भी झटपट तैयार हो जाता है. इसे खाकर पेट और मन दोनों खुश हो जाते हैं. अगर आपके पास रात की बासी रोटी या पराठे बचे हैं, तो उन्हें बोरिंग समझकर छोड़ने की गलती बिलकुल मत कीजिएगा. अगर आप उन्हें प्याज के अचार के साथ खाएंगे तो ये बासी रोटी भी आपको किसी होटल के खाने जितनी स्वादिष्ट लगेंगी. चलिए जानते हैं कैसे झटपट बनाते हैं प्याज का अचार.
मिनटों में तैयार होगा 'इंस्टेंट प्याज का अचार'
जब घर में कोई सब्जी न हो या बोरिंग खाने को जायकेदार बनाना हो, तो ये झटपट बनने वाला प्याज का अचार आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. इसका तीखा और खट्टा स्वाद सादी रोटी या पराठे में भी जान डाल देता है.
प्याज का अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कटे हुए प्याज और हरी मिर्च लें. अब इसमें ऊपर बताए गए सभी सूखे मसाले (लाल मिर्च, हल्दी, नमक, जीरा पाउडर, सौंफ और अमचूर) डालें और फिर उन्हें अच्छी तरह से मिला लें.
अब एक छोटे पैन में 4-5 बड़े चम्मच सरसों का तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें 1 छोटा चम्मच कलौंजी, आधा छोटा चम्मच राई और चुटकीभर हींग डालें.
जब राई चटकने लगे, तो इस गरम तड़के को मसालों वाले प्याज पर डाल दें. अब इसे हाथ या चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिला लें. इसे मिलाने से प्याज की हर स्लाइस पर मसाले और तेल की कोटिंग हो जाएगी.
स्टोरेज टिप्स:
प्याज का अचार जल्दी बन जाता है, लेकिन अगर आप इसे महीने भर तक के लिए बनाना चाहते हैं तो इसमें 2 चम्मच सफेद सिरका मिला दें. ये स्वाद भी बढ़ाएगा और अचार को खराब होने से भी बचाएगा.
अगर आप अचार में सिरका नहीं डालना चाहते हैं, तो भी ये अचार फ्रिज में 10-15 दिन तक बिल्कुल ताजा बना रहता है.
इस अचार को बनाकर तुरंत खाया जा सकता है, लेकिन अगर आप इसे 1-2 घंटे के लिए छोड़ देंगे, तो प्याज मसालों को सोख लेगी और स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क