How To Make Magaz: खरबूजे के बीज फेंकने की न करें भूल! बेलन की आसान ट्रिक से घर पर तैयार करें ₹600-₹800 किलो वाला 'मगज'

How To Make Magaz: अक्सर लोग खरबूजा खाने के बाद उसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि बाजार में यही बीज 'मगज' के नाम से 600 से 800 रुपये किलो तक बिकते हैं. बेलन की मदद से आप बहुत सी आसानी से खरबूजे के बीजों को साफ कर सकते हैं और उनसे मगज बना सकते हैं.

Advertisement
खरबूजे के बीजों को बेलन से दबाकर आसानी से मगज निकाले जा सकते हैं. (Photo: ITG) खरबूजे के बीजों को बेलन से दबाकर आसानी से मगज निकाले जा सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

How To Make Magaz: गर्मी के मौसम में खरबूजा लगभग हर घर में खाया जाता है. लेकिन ज्यादातर लोग उसका मीठा-मीठा गूदा खाने के बाद बीज सीधे कूड़ेदान में डाल देते हैं. आपके घर में भी ऐसा ही होता होगा? अगर हां, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आप अपना बहुत नुकसान कर रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि खरबूजे के जिन बीजों को आप डस्टबिन में फेंक देते हैं, वे असल में वाइट गोल्ड से कम नहीं हैं? जिन बीजों को बेकार समझकर फेंका जाता है, वही बाजार में 'मगज' के नाम से 600 से 800 रुपये किलो तक बिकते हैं.

इन बीजों को मिठाइयों से लेकर ग्रेवी बनाने तक में इस्तेमाल किया जाता है. खरबूजे के बीजों को यानी मगज को मिठाइयों और ग्रेवी की शान कहा जाता है. हालांकि, लोगों को इन्हें साफ करना बहुत ही झंझटभरा काम लगता है. लेकिन ऐसा नहीं है. अच्छी बात ये है कि मगज को घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कि आप कैसे इन बीजों को आसानी से साफ कर सकते हैं और अपनी रसोई के खर्च को कम कर सकते हैं.

Advertisement

घर पर खरबूजे के बीज से कैसे तैयार करें मगज

1. सबसे पहले बीज अलग कर लें: खरबूजा काटने के बाद चम्मच की मदद से सारे बीज एक कटोरे में निकाल लें. अगर बीजों पर थोड़ा गूदा लगा हो तो चिंता न करें, वो बाद में आसानी से साफ हो जाएगा.

2. पानी से अच्छी तरह धोएं: इसके बाद कटोरे में पानी डालकर बीजों को हाथ से हल्का-हल्का मसलें. इससे गूदा अलग होकर ऊपर तैरने लगेगा और बीज नीचे रह जाएंगे. अब इन्हें छलनी में डालकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि सारी चिपचिपाहट निकल जाए.

3. धूप में पूरी तरह सुखाएं: धुले हुए बीजों को किसी साफ सूती कपड़े या बड़ी थाली में फैला दें. इन बीजों में 2-3 दिन तक तेज धूप लगाएं, जिससे ये अच्छे से सूख जाएं. बीज जितने अच्छे से सूखेंगे, उनका छिलका उतनी ही आसानी से निकलेगा.

Advertisement

4. बेलन से निकालें मगज: सूखे हुए बीजों को एक साफ कपड़े में रखें और बेलन से हल्का-हल्का दबाव देते हुए रोल करें. ऐसा करते वक्त ध्यान रखना होगा कि आपको बेलन चलाते वक्त ज्यादा जोर नहीं लगाना है, नहीं तो अंदर का सफेद मगज टूट सकता है. हल्के दबाव से छिलका आसानी से चटक जाएगा.

5. छिलका हटाकर स्टोर करें: बीजों के छिलके अलग कर लें और सफेद मगज को हल्का ड्राई रोस्ट कर लें. इसके बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें. इस तरह से स्टोर करने पर ये लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं.

मगज का इस्तेमाल कहां-कहां कर सकते हैं?

ग्रेवी को रॉयल स्वाद देने के लिए: काजू के साथ मगज पीसकर डालने से पनीर, कोफ्ता और दूसरी ग्रेवी वाली सब्जियां ज्यादा क्रीमी और स्वादिष्ट बनती हैं.

मिठाइयों की गार्निशिंग में: मगज का इस्तेमाल महंगी से महंगी मिठाई का स्वाद बढ़ाने और उसकी गार्निशिंग के लिए किया जाता है. लड्डू, हलवा, बर्फी या दूसरी मिठाइयों के ऊपर मगज डालने से उनका स्वाद और लुक दोनों बेहतर हो जाते हैं.

ठंडाई और शेक में: गर्मियों में ठंडाई, मिल्क शेक या दूसरे ड्रिंक्स में मगज मिलाकर पीने से स्वाद बढ़ता है और ड्रिंक ज्यादा रिच लगती है.

हेल्दी स्नैक की तरह भी खा सकते हैं: मगज को हल्का भूनकर उसमें नमक और काली मिर्च मिला सकते हैं. ये एक स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक बन जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »