How To Make Dhaba Style Dal: बिना गैस जलाए शेफ कुणाल कपूर की ट्रिक से बनाएं दाल तड़का, आएगा बिल्कुल ढाबे जैसा स्वाद और खुशबू

How To Make Dhaba Style Dal: क्या आपकी बनाई दाल में भी ढाबे जैसा स्वाद और खुशबू नहीं आती? अगर हां, तो मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने ढाबा स्टाइल दाल की एक बहुत ही आसान रेसिपी शेयर की है, जिससे आप बिना गैस जलाए माइक्रोवेव में ही परफेक्ट ढाबा स्टाइल मूंग-मसूर दाल तड़का तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
ढाबे वाली दाल में असली स्वाद उसके तड़के से आता है. (Photo: ITG) ढाबे वाली दाल में असली स्वाद उसके तड़के से आता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

How To Make Dhaba Style Dal:  दाल ज्यादातर घरों में रोजाना बनाई जाती है और बहुत चाव से खाई भी जाती हैं, लेकिन कई बार रोज-रोज वही सादी दाल खाकर घरवाले बोर हो जाते हैं. लोग घर पर ढाबा स्टाइल दाल बनाने की खूब कोशिश करते हैं, लेकिन लाख मेहनत के बाद भी वो खुशबू और जबरदस्त स्वाद नहीं आ पाता जो सड़क किनारे ढाबों की दाल में मिलता है. कभी दाल फीकी लगती है तो कभी उसमें वो रिचनेस नहीं आती, जिसकी वजह से खाने का मजा अधूरा रह जाता है.

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने एक ऐसी आसान ट्रिक बताई है, जिससे बिना गैस जलाए भी घर की सादी दाल को ढाबा स्टाइल ट्विस्ट दिया जा सकता है. खास बात ये है कि इस तरीके में कम पानी लगता है और दाल झटपट तैयार भी हो जाती है. चलिए जानते हैं कैसे बिना गैस जलाए आसानी से ढाबा स्टाइल दाल बन सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स लिस्ट:
ढाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने के लिए आपको चाहिए:

Advertisement
  • ½ कप मूंग दाल
  • ½ कप मसूर दाल
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 कटा टमाटर
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2-3 चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • थोड़ा हरा धनिया
  • जरूरत अनुसार पानी

कौन-कौन सी दाल चाहिए?
इस खास दाल को बनाने के लिए मूंग दाल और मसूर दाल का इस्तेमाल किया जाता है. दोनों दालों को बराबर मात्रा में मिलाने से दाल का स्वाद और टेक्शचर काफी अच्छा आता है. वहीं हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, प्याज और टमाटर जैसी चीजों का तड़का उसे बिल्कुल ढाबा स्टाइल स्वाद देता है.

बिना गैस बनाने का तरीका:

1. अगर दाल को रातभर भिगोकर रखा जाए तो वो जल्दी पकती है और स्वाद भी ज्यादा अच्छा आता है. ऐसे में दाल को रात में ही भिगोकर रख देना चाहिए.

2. बनाने की शुरुआत करने से पहले दाल को अच्छे से धो लें. अब एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में दाल डालें और उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिला दें. आखिर में थोड़ा पानी डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

3. अब इस बाउल को माइक्रोवेव में रखें और हाई पावर मोड पर करीब 25 मिनट तक पकाएं. तय समय बाद दाल अच्छी तरह गल जाएगी. अगर दाल ज्यादा गाढ़ी लगे तो उसे चम्मच या मथनी से हल्का मैश कर लें. इससे प्याज और टमाटर दाल में अच्छे से घुल जाएंगे और उसका टेक्शचर बिल्कुल ढाबे जैसा लगेगा.

4. शेफ कुणाल कहते हैं कि ढाबा स्टाइल दाल का असली मजा उसके तड़के में छिपा होता है. इसके लिए एक छोटी कटोरी में घी और जीरा डालकर माइक्रोवेव में गर्म करें. फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. इस तड़के को गर्म दाल के ऊपर डालते ही ऐसी खुशबू आएगी कि हर किसी को भूख लग जाएगी.

5. अगर दाल जरूरत से ज्यादा गाढ़ी हो जाए तो उसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाकर दोबारा कुछ मिनट गर्म कर लें. इससे दाल का स्वाद और कंसिस्टेंसी दोनों सही हो जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »