Kashmiri Chochwor Recipe: बिना ओवन घर पर कुकर में बनाएं कश्मीर की मशहूर चोचवोर ब्रेड, बनाना है बेहद आसान
Kashmiri Chochwor Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो कश्मीर की पारंपरिक चोचवोर (Chochwor) ब्रेड जरूर बनाकर देखें. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Advertisement
कश्मीर की फेमस चोचवोर ब्रेड घर पर कैसे बनाएं? (Photo-ITG)
Kashmiri Chochwor Recipe: अगर आप रोज-रोज एक ही तरह की ब्रेड खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो कश्मीरी स्टाइल 'चोचवोर ब्रेड' आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. गोल आकार और ऊपर से सफेद तिल-खसखस से सजी यह पारंपरिक ब्रेड खाने में बेहद टेस्टी और सॉफ्ट होती है. कश्मीर में लोग इसे अक्सर दोपहर की चाय, मक्खन या जैम के साथ खाना पसंद करते हैं.
Advertisement
सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ओवन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप इसे घर में रखे कुकर में ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कश्मीरी चोचवोर ब्रेड घर पर बिना ओवन कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी.
1½ कप मैदा
1 छोटा चम्मच इंस्टेंट यीस्ट
1 छोटा चम्मच चीनी
½ छोटा चम्मच नमक
½ कप गुनगुना पानी (जरूरत के अनुसार)
1 बड़ा चम्मच तेल या पिघला हुआ मक्खन
4 कप पानी
सफेद तिल
दूध (ब्रश करने के लिए)
चोचवोर ब्रेड कैसे बनाते हैं?
सबसे पहले गुनगुने पानी में चीनी और यीस्ट डालकर 5 से 10 मिनट के लिए रख दें, ताकि यीस्ट एक्टिव हो जाए.
अब एक बड़े बाउल में मैदा, नमक और मक्खन डालकर मिला लें. इसके बाद यीस्ट वाला मिश्रण डालें और मुलायम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर लगभग 1 घंटे या दोगुना फूलने तक रख दें.
अब आटे की बराबर-बराबर लोइयां बना लें. हर लोई के बीच में उंगली से छेद करके उसे रिंग का आकार दें.
दूसरी तरफ एक बड़े बर्तन में पानी उबालें. इसमें थोड़ा-सा बेकिंग सोडा और चीनी डालें. अब तैयार रिंग्स को उबलते पानी में 30 से 60 सेकंड तक दोनों तरफ से उबाल लें.
इसके बाद इन्हें निकालकर ऊपर से दूध लगाएं और सफेद तिल छिड़क दें.
अब प्रेशर कुकर की सीटी और रबर गैसकेट निकाल दें और उसे 10 मिनट तक पहले से गर्म कर लें.
हर ब्रेड के नीचे हल्का-सा पानी लगाकर उसे कुकर की अंदरूनी दीवार पर चिपका दें. ढक्कन बंद करें और करीब 3 मिनट तक पकाएं.
इसके बाद ब्रेड को पलट दें और 5 से 7 मिनट तक सुनहरा होने तक पकाएं.
जब ब्रेड अच्छी तरह गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब उसे निकाल लें. आपकी कश्मीरी चोचवोर ब्रेड तैयार है. इसे मक्खन, जैम या नमकीन चाय के साथ गरमागरम सर्व करें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क