How To Grow Clove Plant: घर पर गमले में उगाएं लौंग का पौधा, जान लें सही तरीका; सालों तक बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

How To Grow Clove Plant: अगर आप भी घर में गार्डनिंग करना पसंद करते हैं, तो लौंग का पौधा लगाना एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सही मिट्टी, धूप और देखभाल के साथ इसे गमले में भी उगाया जा सकता है. जानिए घर पर लौंग का पौधा लगाने का आसान तरीका और जरूरी गार्डनिंग टिप्स.

Advertisement
गमले में लौंग उगाने के लिए करीब 12 इंच के गमले का इस्तेमाल करना चाहिए. (Photo: ITG) गमले में लौंग उगाने के लिए करीब 12 इंच के गमले का इस्तेमाल करना चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:35 AM IST

How To Grow Clove Plant: रसोई में मसालों की बात हो और लौंग का नाम न आए, ऐसा शायद ही कभी होता हो. चाय का स्वाद बढ़ाना हो, बिरयानी में खुशबू लानी हो या फिर दादी-नानी के घरेलू नुस्खे अपनाने हों, लौंग हर घर की रसोई का अहम हिस्सा होता है. ये ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए, बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस लौंग को आप बाजार से खरीदते हैं, उसका पौधा अपने घर की बालकनी, छत या गार्डन में भी उगाया जा सकता है?

Advertisement

जी हां, आप लौंग का पौधा बहुत ही आसानी से अपने घर पर छोटे से पौधे में आसानी से उगा सकते हैं. हालांकि, लौंग का पौधा रातों-रात तैयार नहीं होता और इसे बढ़ने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन एक बार सही तरीके से लग जाए तो सालों तक हरा-भरा रहता है. अगर आप भी गार्डनिंग के शौकीन हैं और अपने घर में कुछ अलग और काम का पौधा लगाना चाहते हैं, तो लौंग का पौधा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं इसे लगाने का आसान तरीका, इसकी देखभाल और किन बातों का ध्यान रखने से पौधा तेजी से बढ़ता है.

क्यों लगाना चाहिए लौंग का पौधा?
लौंग का इस्तेमाल घर पर बनने वाली कई चीजों में किया जाता है. फिर चाहे वो चाय हो, मसालें या भी कोई स्वादिष्ट व्यंजन. इसके अलावा पारंपरिक घरेलू नुस्खों में भी इसका खूब उपयोग होता है. अगर घर में ही इसका पौधा हो, तो जरूरत पड़ने पर ताजी पत्तियां और आगे चलकर लौंग भी मिल सकती है.

Advertisement

बीज या पौधा, किससे करें शुरुआत?
अगर आप जल्दी अच्छे नतीजे चाहते हैं तो नर्सरी से छोटा लौंग का पौधा लेना बेहतर रहेगा. वहीं, ताजे बीज से भी इसे उगाया जा सकता है. बीज लगाने से पहले उन्हें कुछ घंटों या एक रात के लिए पानी में भिगो दें, इससे बीज के निकलने की संभावना बढ़ जाती है.

लौंग का पौधा उगाने के लिए लौंग को पानी में भिगोकर रखना जरूरी है. (Photo: AI Generated)

कैसी मिट्टी सबसे अच्छी रहेगी?
लौंग के पौधे को ऐसी मिट्टी पसंद होती है जिसमें ज्यादा देर तक पानी न रुके. इसके लिए बगीचे की मिट्टी में रेत और वर्मीकम्पोस्ट या अच्छी सड़ी हुई गोबर की खाद मिला लें. इससे जड़ों की ग्रोथ बेहतर होती है और पौधा हेल्दी रहता है.

गमले में कैसे लगाएं?
करीब 12 इंच या उससे बड़े गमले का इस्तेमाल करें, जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर हों. बीज को लगभग 1 से 2 सेंटीमीटर गहराई में लगाएं और ऊपर से हल्का पानी दें. अगर छोटा पौधा लगा रहे हैं, तो उसकी जड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए मिट्टी में अच्छी तरह जमा दें.

लौंग का पौधा लगाने के लिए कम से कम 12 इंच के गमले का इस्तेमाल करना चाहिए. (Photo: AI Generated)

धूप और पानी का कितना रखें ध्यान?
लौंग के पौधे को गर्म और हल्की नमी वाला माहौल पसंद होता है. इसे ऐसी जगह रखें जहां अच्छी रोशनी मिले, लेकिन बहुत तेज धूप लंबे समय तक न पड़े. मिट्टी हमेशा हल्की नम रहे, लेकिन ध्यान रखें जरूरत से ज्यादा पानी ना हो. अगर पानी जरूरत से ज्यादा देंगे तो उसकी जड़ें सड़ सकती हैं.

Advertisement

खाद कब डालें?
हर 2 से 3 महीने में जैविक खाद या वर्मीकम्पोस्ट लौंग के पौधे में डालते रहें. इससे पौधा अच्छे से बढ़ता है और वो लंबे समय तक हरा-भरा रहता है. खाद डालने के साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि पौधे पर ज्यादा दिनों तक कोई सूखी या कमजोर टहनी ना रहे. समय-समय पर छंटाई भी करते रहें.

कब मिलेगी पहली लौंग?
लौंग का पौधा तेजी से फल देने वाला नहीं होता. आमतौर पर इसे फूल और लौंग बनने में 3 से 5 साल या इससे भी ज्यादा समय लग सकता है. इसलिए इसे लगाते समय धैर्य रखना बहुत जरूरी है. सही देखभाल मिलने पर ये लंबे समय तक आपको लौंग देता रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »