How To Clean Burnt Utensils: बुरी तरह जले बर्तन-कड़ाही रगड़कर थक गए? फ्रिज की ये ‘फ्री’ चीज 2 मिनट में कर देगी साफ, नए जैसे चमकेंगे

How To Clean Burnt Utensils: रसोई में जले हुए बर्तनों को साफ करना अक्सर मुश्किल काम होता है, लेकिन एक आसान घरेलू जुगाड़ इस परेशानी को मिनटों में खत्म कर सकता है. फ्रिज में रखी बर्फ से जिद्दी काले दाग आसानी से हटाए जा सकते हैं, जिससे बिना ज्यादा मेहनत के बर्तन फिर से चमकने लगते हैं.

Advertisement
जले-बर्तन कड़ाही साफ करने के तरीके (Photo-ITG) जले-बर्तन कड़ाही साफ करने के तरीके (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST

How To Clean Burnt Utensils: रसोई में खाना बनाते वक्त अक्सर पूरा ध्यान गैस पर लगाना होता है. लेकिन जरा ही चूक भी आपकी मेहनत को बर्बाद करने के साथ ही काम भी बढ़ा सकती है. दरअसल, कई बार अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो पूरा खेल बिगाड़ देता है. कुछ ही मिनटों की लापरवाही से जिस बर्तन में दूध या सब्जी रखी होती है, वो नीचे से जलकर काले पड़ जाते हैं और खाना बनाने का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है. इसके बाद जले हुए बर्तन को साफ करना एक बहुत बड़ा टास्क बन जाता है.

Advertisement

जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए अक्सर घंटों तक रगड़ना पड़ता है, लेकिन फिर भी ये पूरी तरह से साफ नहीं हो पाते हैं. हालात ऐसे हो जाते हैं कि मन में बस एक ही बात आती है कि अब ये बर्तन खाना पकाने के लायक नहीं रहा. अगर आपके घर में भी जला हुआ बर्तन रखा है और आप उसे फेंकना सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको जला हुआ बर्तन साफ करने का एक आसान तरीका बताने वाले हैं, जिसके लिए आपको बाजार से कोई भी चीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपके फ्रिज में रखी एक साधारण सी चीज ही इस मुश्किल काम को बेहद आसान बना सकती है और वो चीज है बर्फ.

बर्फ से जले बर्तन साफ करने का आसान तरीका

1. तुरंत बर्फ डालें: अगर बर्तन अभी-अभी जला है और थोड़ा गर्म है, तो उसके जले हुए तले पर तुरंत कुछ बर्फ के टुकड़े डाल दें.

Advertisement

2. हल्के हाथ से घुमाएं: अब एक बड़े चम्मच की मदद से बर्फ को जले हुए तले पर हल्के-हल्के घुमाते रहें. इसे करीब 2–3 मिनट तक लगातार चलाते रहें.

3. धो लें: इसके बाद आप देखेंगे कि काली जली परत ढीली पड़ गई है. अब इसे डिशवॉश लिक्विड से आसानी से धो लें. आप देखेंगे कि जला हुआ बर्तन साफ हो गया है.

क्यों काम करता है ये सस्ता जुगाड़?
जब बहुत गर्म बर्तन पर अचानक ठंडी बर्फ डाली जाती है, तो टेंपरेचर में तेजी से बदलाव होता है. इस वजह से जली हुई लेयर बर्तन के तले से ढीली पड़ जाती है और आसानी से हट जाती है. यही वजह है कि घंटों रगड़ने वाला काम कुछ ही मिनटों में हो जाता है.

इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • बहुत ज्यादा गर्म बर्तन पर सीधे बर्फ न डालें, थोड़ा ठंडा होने दें.
  • बर्तन को कभी भी चम्मच से ज्यादा जोर से न खुरचें. अगर आप ऐसा करते हैं तो उसपर स्क्रैच पड़ सकते हैं.
  • अगर बर्तन बहुत ज्यादा जल गया है, तो यह तरीका पूरी तरह काम नहीं कर सकता.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »