Ghee Roast Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में चीला सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रेकफास्ट में से एक है. यह न सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि जल्दी बन भी जाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है. आपने अब तक कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या कभी घी रोस्ट क्रिस्पी चीला ट्राई किया है. बेसन और सूजी से तैयार यह चीला बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम होता है. हरी चटनी, टमाटर केचप या प्याज की चटनी के साथ इस चीला का स्वाद और भी बढ़ जाता है. अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ अलग और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो यह डिश आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.
आज हम आपको घर पर आसानी से मिनटों में घी रोस्ट चीला बनाना बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है. आइए जानते हैं कि घर पर घी रोस्ट चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और यह कैसे बनता है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कटोरी बेसन
1 कटोरी सूजी
2 हरी मिर्च
1/4 छोटा चम्मच जीरा
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
1/4 छोटा चम्मच साबुत धनिया (पीसकर)
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
घी जरूरत के अनुसार
पानी घोल बनाने के लिए
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क