Advertisement

किचन एंड रेसिपी

Boondi raita proportion: क्या आपका दही रायता भी हो जाता है गाढ़ा? जान लें बूंदी डालने का सही गणित

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST
  • 1/8

Perfect Boondi Raita making trick: कोई भी मौसम हो...पुलाव हो या पराठे… बूंदी रायता प्लेट में आते ही स्वाद दोगुना हो जाता है. लेकिन अक्सर लोगों को एक शिकायत रहती है कि जब भी रायते में बूंदी डालते हैं तो रायता या तो बहुत पतला रहता है या फिर बहुत गाढ़ा हो जाता है. इसका कारण है कि लोग अक्सर अंदाजे से ही बूंदी डाल देते हैं. उन्हे ये नहीं पता होता कि आखिर कब और कितनी बूंदी डालनी है.

(Photo: ITG)

  • 2/8

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें हर बार रायते की इस झंझट का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको परफेक्ट रायता बनाने की विधि बताएंगे जिससे आपका रायता परफेक्ट बनेगा. तो आइए उस ट्रिक को जानते हैं.

(Photo: Adobe Image)

  • 3/8

बूंदी की सही मात्रा कितनी होनी चाहिए?

सबसे पहले मात्रा समझिए. आमतौर पर 1 कप (करीब 200 ग्राम) फेंटी हुई दही में लगभग 2 से 3 बड़े चम्मच बूंदी काफी होती है. अगर आप अधिक बूंदी डालेंगे तो वह दही का पानी सोखकर रायता को गाढ़ा कर देगी.

यदि आप 500 ग्राम दही ले रहे हैं तो करीब आधा कप बूंदी पर्याप्त रहती है. इससे रायता में बूंदी का स्वाद भी आएगा और टेक्सचर भी बैलेंस रहेगा.
 

(Photo: Adobe Image)

Advertisement
  • 4/8

वैसे तो किसी को नॉर्मल रायता पसंद होता है, किसी को पतला तो किसी को गाढ़ा. तो आइए 500 ग्राम दही में अलग-अलग तरह का रायता बनाने के लिए कितनी बूंदी डालें वो जान लीजिए.

नॉर्मल कंसिस्टेंसी (ना ज्यादा गाढ़ा, ना पतला): 40–50 ग्राम बूंदी

हल्का पतला रायता: 30–35 ग्राम बूंदी

थोड़ा ज्यादा बूंदी वाला और गाढ़ा रायता: 60 ग्राम बूंदी

50 ग्राम से अधिक डालते ही बूंदी दही का पानी तेजी से सोखने लगती है और 10–15 मिनट में रायता गाढ़ा हो सकता है इसलिए थोड़ी-थोड़ी करके बूंदी की मात्रा बढ़ाएं.
 

(Photo: Adobe Image)

  • 5/8

गाढ़ा क्यों हो जाता है रायता?

दरअसल, बूंदी बेसन (चने की दाल के आटे) से बनती है और उसे बनाते समय नमक भी डाला जाता है. जैसी ही वो दही के संपर्क में आती है तो वह नमी सोखने लगती है. सिर्फ 10–15 मिनट में ही बूंदी पानी सोखने के बाद फूल जाती है और लगभग दोगुने साइज की हो जाती है. यही वजह है कि शुरुआत में ठीक दिखने वाला रायता थोड़ी देर बाद गाढ़ा हो जाता है.

(Photo: Adobe Image)

  • 6/8

अपनाएं ये आसान ट्रिक

यदि आप चाहते हैं कि आपकी बूंदी अधिक दही का पानी ना सोखे तो आप बूंदी को पहले पानी में हल्का सा भिगो लें. सादी या नमकीन बूंदी को 1–2 मिनट हल्के गुनगुने पानी में भिगोने के बाद छान लें जिससे उसका एक्स्ट्रा नमक और तेल निकल जाएगा और दही में डालने के बाद वो एक्स्ट्रा पानी नहीं सोखेगी. 

(Photo: Adobe Image)

Advertisement
  • 7/8

दही को पहले फेंटें

रायता बनाते समय दही को अच्छे से फेंट लें और थोड़ा सा उसमें पानी भी मिला लें. अगर रायता पहले से तैयार करना है तो बूंदी अलग रखें और सर्व करने से 10 मिनट पहले बूंदी मिलाएं जिससे रायता गाढ़ा नहीं होगा.
 

(Photo: Adobe Image)

  • 8/8

रायता गाढ़ा हो जाए तो क्या करें?

अगर गलती से रायता गाढ़ा हो जाए तो उसमें सादा ठंडा पानी नहीं, बल्कि थोड़ा फेंटा हुआ पतला दही मिलाएं. इससे स्वाद बरकरार रहेगा. साथ में भुना जीरा पाउडर और काला नमक डालने से स्वाद और बैलेंस हो जाता है.
 

(Photo: Adobe Image)

Advertisement
Advertisement