माइग्रेन आजकल आम सी बीमारी बन गई है. ये दर्द कभी भी और कहीं भी हो सकता है. यूं तो माइग्रेन होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन ये एक अनुवांशिक बीमारी भी है. मतलब, अगर आपके घर में कोई माइग्रेन का पेशेंट रह चुका है तो हो सकता है कि उसकी ये प्रॉब्लम ट्रांसफर हो जाए.
माइग्रेन में सिर के एक ओर तेज उठता है. इस दर्द को बर्दाश्त कर पाना वाकई बहुत मुश्किल है. उल्टी आना, चक्कर आना और थकान महसूस होना माइग्रेन के प्रमुख लक्षण हैं. माइग्रेन का दर्द सिर के एक हिस्से में होता है इसलिए इसे आम बोलचाल में अधकपारी भी कहते हैं.
अगर आप इस बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ फूड्स बिल्कुल भी नहीं खाने चाहिए. लेकिन आप ये भी जान लें कि सिर्फ खान-पान से ही माइग्रेन नहीं होता इसके कई और कारण भी होते हैं. खराब , स्ट्रेस, साइकोलॉजिकल फैक्टर्स और हार्मोन्स में गड़बड़ी से भी यह समस्या होती है. जानते हैं ऐसे कौन से फूड हैं जिनसे दूर लहने में ही समझदारी है.
1. चीज लवर्स के लिए यह बुरी खबर हो सकती है. दरअसल रखे हुए चीज में सैचुरेटेड टायरामाइन होता है. इससे माइग्रेन का अटैक आ सकता है.
2. मीट, हॉट डॉग जैसे फूड्स में सोडियम नाइट्रेट होता है. सोडियम नाइट्रेट माइग्रेन का दर्द पैदा कर सकता है.
3. प्रोसेस्ड फूड में एमएसजी, मोनोसोडियम ग्लूटामेट पाया जाता है. इससे भी आप माइग्रेन के रोगी बन सकते हैं.
4. का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से भी माइग्रेन हो सकता है.
5. चॉकलेट और रेड वाइन में फिनाइलेथाइमाइन पाया जाता है जो आपमें माइग्रेन का दर्द पैदा कर सकता है.
स्वाति पांडे